Move to Jagran APP

थाना प्रभारी ने महिला से दुराचार कर बनाया वीडियो, करने लगा ब्लैकमेल

पुलिस के पास न्याय के लिए पहुंची महिला को दुराचार का शिकार होना पड़ा। थाना प्रभारी ने उससे दुराचार किया और वीडियो भी बना दी। इसके बाद वह उसे ब्लैकमेल करने लगा।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sat, 10 Aug 2019 07:42 PM (IST)Updated: Sun, 11 Aug 2019 08:59 AM (IST)
थाना प्रभारी ने महिला से दुराचार कर बनाया वीडियो, करने लगा ब्लैकमेल
थाना प्रभारी ने महिला से दुराचार कर बनाया वीडियो, करने लगा ब्लैकमेल

जेएनएन, जींद। शादी के कुछ समय बाद ही महिला की पति से अनबन हो गई। मामला पुलिस तक पहुंच गया। महिला अपनी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंची तो वहां उसे न्याय मिलने के बजाय थाना प्रभारी के ही वहशीपन का शिकार होना पड़ा। थाना प्रभारी ने उसकी अश्लील वीडियो भी बनाई और फिर ब्लैकमेल कर संबंध बनाने लगा। मामला गुरुग्राम का है।

loksabha election banner

महिला उचाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली है। महिला से दुराचार कर वीडियो बनाने के आरोप में गुरुग्राम सदर थाना प्रभारी को महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है। डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि पुलिस ने आरोपित इंस्पेक्टर पर दुराचार व आइटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपित से महिला के बनाई गई वीडियो व उसका मोबाइल बरामद करेगी।

महिला थाने में 24 वर्षीय महिला ने शिकायत देकर बताया कि करीब दो साल पहले उसकी शादी हुई थी। वह गुरुग्राम की एक मल्टी नेशनल कंपनी में जॉब करती है। शादी के कुछ दिनों बाद उसका पति के साथ झगड़ा हो गया और उसकी शिकायत गुरुग्राम पुलिस को दी थी। जब वह थाने में शिकायत देने के लिए गई तो वहां पर गुरुग्राम सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दलबीर सिंह मिला।

दलबीर सिंह ने बताया कि वह जींद जिले के गांव पांडू पिंडारा का रहने वाला है। उसके पति के साथ चल रहे झगड़े में सहायता कर देगा और उसका मोबाइल नंबर ले लिया। उसके बाद आरोपित हर रोज फोन पर बात करने लगा। 10 जुलाई को दलबीर सिंह ने फोन करके उसे अपने पास बुला लिया और केस से संबंधित मामले में जींद आने की बात कहकर गाड़ी में बैठा लिया। जब वह गांव पांडू पिंडारा के निकट पहुंचे तो दलबीर सिंह ने बाईपास पर सुनसान जगह पर गाड़ी खड़ी कर ली। 

महिला के मुताबिक इसके बाद दलबीर सिंह ने उसके साथ दुराचार किया और मोबाइल पर इसकी वीडियो भी बना दी। इसके बाद दलबीर सिंह वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करने लगा और उसने कई बार उसके साथ दुराचार किया। जब उसने विरोध किया तो दलबीर सिंह ने पुलिस में इंस्पेक्टर पद पर होने की धमकी देकर उसे जान से मारने की धमकी दी। दलबीर सिंह की हरकतों से परेशान होकर उसने जींद पहुंचकर महिला थाने में शिकायत दी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.