विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जींद में पुलिस की मुठभेड़, ढाठरथ गांव में युवक पर गोली चलाने वाले दो बदमाश घायल; अस्पताल में भर्ती

Published: Sat, 07 Nov 2026 10:07 PM (IST)

जींद के ढाठरथ गांव में 22 अक्टूबर को हुई गोलीबारी के मुख्य आरोपी अमन और उसके साथी सुमित का पुलिस ...और पढ़ें

मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल। फोटो जागरण

मुठभेड़ में गोली लगने से दो बदमाश घायल। फोटो जागरण

HighLights

  1. ढाठरथ गांव में पुलिस और आरोपियों की मुठभेड़ हुई।

  2. मुख्य आरोपी अमन और सुमित के पैर में गोली लगी।

  3. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अस्पताल भेजा।

जागरण संवाददाता, जींद। ढाठरथ गांव में 22 अक्टूबर को अपने ही चचेरे भाई को गोली मारने के मुख्य आरोपित व उसके साथी के साथ शनिवार शाम को पुलिस की मुठभेड़ हो गई। सीआइए पुलिस टीम ने सात फायर किए जबकि आरोपितों ने दो फायर किए।

इसमें ढाठरिा गांव निवासी मुख्य आरोपित अमन व देवी नगर गाेहाना निवासी सुमित को पैर में गोली लगी। इसके बाद पुलिस ने आराेपितों को काबू करके नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

22 अक्टूबर को ढाठरथ गांव में रिंकू उर्फ शीला पर गोली चलाने के आरोप में पिल्लूखेड़ा थाना पुलिस ने ढाठरथ निवासी साधुराम को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से पूछताछ कर रही है। इससे पहले पुलिस इस मामले में ढाठरथ निवासी जसविंद्र, अक्षय व दीप उर्फ माटर को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।

अमन ने किया फायर

पुलिस प्रवक्ता राजेश कुमार ने बताया कि 22 अक्टूबर गांव ढाठरथ में रिंकू उर्फ शीला पर किसी व्यक्ति ने गोली चला दी है। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायल रिंकू ने बताया कि वह अपने पशुबाड़े में पशुओं का दूध निकाल रहा था, तभी जसविंद्र उर्फ धौला व उसका चचेरा भाई अमन वासी ढाठरथ अपने साथियों के साथ योजनाबद्ध तरीके से पहुंचा और अमन ने फायर कर दिया।

रिंकू को एक गोली दाहिने हाथ में लगी। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपी जसविंद्र उर्फ धौला वासी ढाठरथ, अक्षय वासी खंदराई व दीप उर्फ माटर को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। शुक्रवार को इस मामले में पुलिस ने आरोपित साधूराम को भी गिरफ्तार कर लिया था।

पुलिस ने की जवाबी कार्रवाई

पुलिस मुख्य आरोपित अमन की तलाश कर रही थी। शनिवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि अमन अपने एक अन्य साथी के साथ गांव ढाठरथ के पास से गुजर रही नहर के पास खड़ा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर जाकर दबिश दी और आरोपितों को सरेंडर करने के लिए कहा। पुलिस के अनुसार आरोपितों ने पुलिस की तरफ फायर कर दिया।

पुलिस ने भी जवाबी फायर किए। इसमें अमन व उसके साथ गोहाना निवासी सुमित के पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपितों को काबू करके नागरिक अस्पताल में दाखिल करवा दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।