विवेकानंद स्कूल में किया गया पौधारोपण
विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सरकार के अभियान पौधगीरी के तहत एक बचा एक पौधा नीति अपनाते हुए पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
संवाद सूत्र पिल्लूखेड़ा : विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सरकार के अभियान पौधगीरी के तहत एक बच्चा एक पौधा नीति अपनाते हुए पौधरोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान प्राचार्य विक्रम कुंडू ने कहा कि जिस तरह से वातावरण में लगातार परिवर्तन हो रहा है। वह सामान्य जीवन के लिए बहुत ही खतरनाक होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमें अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए, ताकि पौधे पेड़ बनकर पृथ्वी के साथ-साथ मानव जीवन की रक्षा कर सकें। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधे हमारे बहुत काम आते हैं। पेड़ पौधों से हमें अनेकों दुर्लभ जड़ी बूटियां मिलती हैं।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप