फतेहगढ़ के राजकीय स्कूल में किया पौधारोपण
क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ के राजकीय स्कूल में पौधारोपण करके पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य कुलदीप मलिक ने की।
By JagranEdited By: Published: Thu, 20 Aug 2020 07:00 AM (IST)Updated: Thu, 20 Aug 2020 07:00 AM (IST)
संवाद सूत्र, जुलाना : क्षेत्र के गांव फतेहगढ़ के राजकीय स्कूल में पौधारोपण करके पर्यावरण बचाने का संदेश दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य कुलदीप मलिक ने की। मुख्यातिथि के रूप में सामाजिक सरोकार परिवार के सदस्य महंत संजीव नाथ योगी ने शिरकत की। महंत संजीव नाथ योगी ने कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। पौधा जब तक पेड़ नही बन जाता, तब तक उसकी संभाल करनी होगी। प्राचार्य कुलदीप मलिक ने कहा कि बढ़ती ग्लोबल वार्मिग को कम करने का एकमात्र उपाय पौधारोपण करना है। इस मौके पर ज्ञानचंद वर्मा, सत्तेंद्र कुंडू, कमल किशोर, सीताराम समेत काफी संख्या में स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें