किशोरावस्था में होते शारीरिक व मानसिक परिवर्तन : मिनाक्षी
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस कैंप चौथे दिन में पहुंच गया। शिविर के चौथे दिन किशोरावस्था विषय पर विचार रखे गए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jan 2020 08:30 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jan 2020 08:30 AM (IST)
संवाद सूत्र, नरवाना : राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एनएसएस कैंप चौथे दिन में पहुंच गया। शिविर के चौथे दिन किशोरावस्था विषय पर विचार रखे गए। जिसमें प्राध्यापिका मिनाक्षी ने स्वयंसेविकाओं का मार्गदर्शन करते हुए इस अवस्था में होने वाले परिवर्तन व समस्याओं को आगे रखते हुए उनके निवारण पर भी अपना फोकस किया। उन्होंने बताया कि किशोरावस्था में विभिन्न प्रकार के शारीरिक व मानसिक परिवर्तन होते हैं। इसलिए लड़कियां इन सब बातों से घबराएं नहीं, बल्कि अपने माता-पिता व अध्यापकों से बांटे। जिससे उनकी समस्याएं हल करने में आसानी हों। इस अवसर पर जसवंत, रेखा रानी, शशी बाला, कर्ण सिंह मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें