Move to Jagran APP

कृष्ण जन्म का सांग देखकर अभिभूत हुए लोग

गीता जयंती महोत्सव में पंडाल के बीच में सांस्कृतिक स्टेज पर कृष्ण जन्म पर सांग का लोगों को जमकर आनंद लिया। गांव ढाठरथ सरड़ा के वेद प्रकाश एंड पार्टी ने शुक्रवार को पहले दिन कृष्ण जन्म पर सांग का मंचन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Dec 2019 08:30 AM (IST)Updated: Sat, 07 Dec 2019 08:30 AM (IST)
कृष्ण जन्म का सांग देखकर अभिभूत हुए लोग
कृष्ण जन्म का सांग देखकर अभिभूत हुए लोग

जागरण संवाददाता, जींद

loksabha election banner

गीता जयंती महोत्सव में पंडाल के बीच में सांस्कृतिक स्टेज पर कृष्ण जन्म पर सांग का लोगों को जमकर आनंद लिया। गांव ढाठरथ सरड़ा के वेद प्रकाश एंड पार्टी ने शुक्रवार को पहले दिन कृष्ण जन्म पर सांग का मंचन किया। शानदार तरीके से किए गए सांग का मंचन देखकर लोग अभिभूत हो गए। गांवों से आए लोग और शहर के बुद्धिजीवी लोगों ने सांग का आनंद लिया। कंडेला से आए रामचंद्र ने कहा कि सांग का मंचन देखकर बहुत अच्छा लगा। नई पीढ़ी सांग से दूर हो गई है, इसलिए वह पथभ्रष्ट हो गई है। सांग के माध्यम से हमारे रीति-रिवाज तो जिदा रहते ही हैं, संस्कारों का रोपण भी होता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.