प्रदेशभर से महायज्ञ में पहुंचेंगे लोग : प्रेमलता
संवाद सूत्र, उचाना : खरकभूरा गांव के खेल स्टेडियम में रविवार को होने वाले समृद्धि सद्भावना मह
संवाद सूत्र, उचाना : खरकभूरा गांव के खेल स्टेडियम में रविवार को होने वाले समृद्धि सद्भावना महायज्ञ की तैयारी का विधायक प्रेमलता ने जायजा लिया। यहां पर नौ कुंडीय महायज्ञ, भंडारे, महायज्ञ में आने वाले लोगों के बैठने, वाहन पार्किंग आदि की जानकारी ली। महायज्ञ में सीएम मनोहर मुख्य रूप से पहुंचेंगे। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र ¨सह भी महायज्ञ में हिस्सा लेंगे। यहां पर युवाओं, महिलाओं, ग्रामीणों की अलग-अलग टीमें बना कर उनको जिम्मेदारी सौंपी गई।
खरकभूरा गांव में आने वाले हर रास्ते को फूल-मालाओं से सजाया गया है। विधायक प्रेमलता ने कहा कि प्रदेश का जो भाईचारा खराब हुई उसको लेकर इस तरह का प्रदेश में पहला बड़ा आयोजन हो रहा है। केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र ¨सह ने प्रदेश के बिगड़े भाईचारा को एक करने के लिए जो प्रयास शुरू किए थे, उस मुहिम का हिस्सा समृद्धि, सद्भावना महायज्ञ है। इसमें 51 ब्राह्मण मंत्रोच्चारण करेंगे। यहां प्रदेश की 36 बिरदारी से लोग पहुंचेंगे। महायज्ञ को लेकर हर वर्ग के लोग कार्य कर रहे हैं। सामूहिक रूप से कार्य करने से आपस में भाईचारा बढ़ता है। हरियाणा प्रदेश की पहचान भाईचारा की मिसाल के रूप में होती है।
महायज्ञ में होगा सिर्फ ओम का झंडा
महायज्ञ के आयोजन को पूरी तरह से गैर राजनीति बनाया गया है। पंडाल में किसी नेता का कोई फोटो और झंडा पार्टी का नहीं होगा। यहां पर सिर्फ ऊं नाम के झंडे होंगे। महायज्ञ के प्रचार के दौरान भी किस तरह का राजनीति प्रचार नहीं किया गया। मार्केट कमेटी पूर्व चेयरमैन सज्जन ¨सह, जोनल प्रभारी हरेंद्र डूमरखां ने कहा कि महायज्ञ का उद्देश्य प्रदेश में सद्भावना और समृद्धि की कामना कर भाईचारा का संदेश देना है। कार्यक्रम आयोजक गांव को दुल्हन की तरह सजाया गया है। यहां पर लाइटें, लड़िया लगाई गई हैं।