सफीदों में मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती
युवा भाजपा नेता जसमेर रजाना ने सफीदों विधानसभा के गांव सिल्लाखेड़ी में बूथ नंबर
जागरण संवाददाता, जींद : युवा भाजपा नेता जसमेर रजाना ने सफीदों विधानसभा के गांव सिल्लाखेड़ी में बूथ नंबर 81 व 82 पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई। जसमेर ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उनका जन्म 25 सितंबर 1916 को मथुरा उत्तर प्रदेश के चंद्रभान गांव में हुआ। छोटी उम्र से ही संघर्ष से भरा जीवन जीते दीनदयाल समाज के लिए एक मिसाल बने थे। दीनदयाल साधारण व्यक्तिगत के धनी थे। वह धोती एवं कुर्ता तथा सिर पर टोपी पहनते थे। वर्तमान में भारतीय जनसंघ को भारतीय जनता पार्टी के नाम से जाना जाता है।
उचाना में भी याद किए पंडित दीनदयाल उपाध्याय
संवाद सूत्र, उचाना : पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम आयोजित कर उनको याद किया। जोनल प्रभारी हरेंद्र डूमरखां ने पं. दीनदयाल के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि पं. दीन दयाल उपाध्याय का जीवन संघर्ष भरा रहा। इस मौके पर राममेहर दनौदा, विजेंद्र डूमरखां कलां, गुरनाम पालवां, सुरेंद्र गर्ग, सज्जन चौधरी, रमेश श्योकंद मौजूद रहे।