भाजपा के बढ़ते कुनबे से विपक्ष घबराया : सुनीता दुग्गल
हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल ने होली पर गांव धमतान साहिब स्थित गुरुद्वारा में माथा टेका। उसके बाद सुनीता दुग्गल ने गांव रसीदां का दौरा किया और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में भाजपा बहुत अच्छे से काम कर रही है।
संवाद सूत्र, नरवाना : हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल ने होली पर गांव धमतान साहिब स्थित गुरुद्वारा में माथा टेका। उसके बाद सुनीता दुग्गल ने गांव रसीदां का दौरा किया और ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यकाल में भाजपा बहुत अच्छे से काम कर रही है। भाजपा सरकार के कामों से विपक्षी दल घबराया हुआ है और मुद्दे ढूंढने के लिए लगा हुआ है। आज विपक्षी दल भाजपा के बढ़ते कुनबे से घबराया हुआ है। उन्होंने कहा कि बड़े से बड़े नेता भाजपा में आने को लालायित है। उन्होंने कहा कि पूरी पारदर्शिता के साथ नौकरियों पर लगाया जा रहा है, जिसका सभी वर्ग को फायदा मिल रहा है। सुनीता दुग्गल के नेतृत्व में कई परिवारों ने दूसरे दलों को छोड़कर भाजपा में आस्था जताई। इस अवसर पर कुलवंत रसीदां, राजेंद्र नैन, सुनील दहिया, प्रवेश माथुर, कुलदीप कमांडो, सुमित हमीरगढ, वेदप्रकाश जांगड़ा मौजूद रहे।