Move to Jagran APP

स्काउट के साथ मिलकर मानवता के कल्याण का कार्य कर रही डीएवी संस्था

भारत स्काउट और गाइड के राष्ट्रीय निदेशक राजकुमार कौशिक ने विश्व शांति दिवस पर डीएवी स्कूल की ओर से आयोजित वेबिनार में कहा कि विश्व में शांति स्थापित करने के लिए आपसी प्रेम भाईचारा तथा सहयोग का मार्ग अपनाना होगा।

By JagranEdited By: Published: Wed, 23 Sep 2020 06:42 AM (IST)Updated: Wed, 23 Sep 2020 06:42 AM (IST)
स्काउट के साथ मिलकर मानवता के कल्याण का कार्य कर रही डीएवी संस्था
स्काउट के साथ मिलकर मानवता के कल्याण का कार्य कर रही डीएवी संस्था

जागरण संवाददाता, जींद : भारत स्काउट और गाइड के राष्ट्रीय निदेशक राजकुमार कौशिक ने विश्व शांति दिवस पर डीएवी स्कूल की ओर से आयोजित वेबिनार में कहा कि विश्व में शांति स्थापित करने के लिए आपसी प्रेम भाईचारा तथा सहयोग का मार्ग अपनाना होगा। काम, क्रोध, लोभ, मोह का त्याग करना होगा।

loksabha election banner

कौशिक कहा कि डीएवी संस्था स्काउट के साथ मिलकर मानवता के कल्याण का कार्य कर रही है। समारोह के अध्यक्ष डीएवी संस्थाओं के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष ब्रिगेडियर अशोक कुमार अदलखा ने कहा कि बच्चों में श्रेष्ठ नागरिक बनने के संस्कार डालने की प्रक्रिया के लिए स्काउट की भूमिका की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्कूल की अवस्था में बच्चा कच्चे घड़े की तरह से होता है। उसे जैसे भी संस्कार दिए जाएं, वह जीवन भर कायम रहता है। पाठ्यक्रम से हटाकर भारत स्काउट और गाइड उसे मानवता से जोड़ता है। उन्होंने डीएवी स्कूल जींद द्वारा भारत स्काउट गाइड, एनसीसी और एनएसएस द्वारा किए गए कार्यों को संस्कारशाला का नाम दिया। हरियाणा के भारत स्काउट गाइड के ट्रेनिग कमिश्नर लक्ष्मी सिंह वर्मा ने बताया कि इसके माध्यम से छात्र अनुशासन का पाठ सीखते हैं। ट्रेनिग पूर्ण करने के बाद गवर्नर तथा राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त करते हैं, जिसके द्वारा उन्हें नौकरियों में भी प्राथमिकता मिलती है। भारत स्काउट गाइड की दिल्ली की महिला कमिश्नर अंजुला सिंह एडवोकेट ने कहा कि लड़कियों को भारत स्काउट गाइड के माध्यम से खुला आसमान मिलता है, जिसमें वे खुले तरीके से सोचना और कार्य करने की क्षमता पैदा करती है। --डीएवी ने 5 साल में 68 राष्ट्रपति पुरस्कार जीते: विद्यार्थी

कार्यक्रम के संयोजक तथा भारत स्काउट गाइड के जिला कमिश्नर डॉक्टर धर्मदेव विद्यार्थी ने डीएवी के छात्रों द्वारा प्राप्त उपलब्धियों का वर्णन किया। भारत स्काउट गाइड के छात्रों ने पिछले 5 वर्ष में 68 राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रतिवर्ष गवर्नर पुरस्कारों की संख्या भी अत्यधिक है। डा. विद्यार्थी को गत वर्ष भारत स्काउट और गाइड की सर्वोत्तम गतिविधियों के लिए गवर्नर द्वारा पुरस्कृत किया गया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.