महिलाओं के लिए नहीं प्रदेश सुरक्षित : ढांडा
इनेलो जिला प्रेस प्रवक्ता कृष्ण ढांडा ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है।
जासं, जींद : इनेलो जिला प्रेस प्रवक्ता कृष्ण ढांडा ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है। ऐसा कोई दिन नहीं ढलता कि जिस दिन प्रदेश की बेटियों के साथ दुष्कर्म जैसी अमानवीय घटनाएं नहीं घटती हों, प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा पर तो काम नहीं कर रही, बल्कि अधिकारियों के स्थानातंरण करके अपना पल्ला झाड़ रही हैं। प्रदेश सरकार की विफलता के कारण ही महिलाओं के साथ दुष्कर्म के आरोपी कई दिनों तक सरेआम खुले आसमान के नीचे घुमते हैं। ये बातें उन्होंने मंगलवार को पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। ढांडा ने कहा कि प्रदेश में दुष्कर्म की घटनाओं का घटना प्रदेश नेतृत्व की कमजोरी है। ढांडा ने कहा कि प्रदेश के सीएम को अपने पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देना चाहिए।