सीआरएसयू में अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॉल महिला स्पर्धा 2 से
सीआरएसयू में नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॉल महिला प्रतियोगिता 2 से 5 नवंबर तक विश्वविद्यालय खेल परिसर में कराई जाएगी। उसमें मानव संसाधन राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल ¨सह शिरकत करेंगे।
जासं, जींद : सीआरएसयू में नॉर्थ जोन अंतर विश्वविद्यालय हैंडबॉल महिला प्रतियोगिता 2 से 5 नवंबर तक विश्वविद्यालय खेल परिसर में कराई जाएगी। उसमें मानव संसाधन राज्य मंत्री डॉ. सत्यपाल ¨सह शिरकत करेंगे।
सीआरएसयू सहायक खेल निदेशक डॉ. नरेश देशवाल ने बताया कि प्रतियोगिता में दिल्ली, पंजाब, चंडीगढ़, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, यूपी, जम्मू एवं कश्मीर से लगभग 30 महिला हैंडबॉल की टीमें भाग लेंगी। इसमें कोच और मैनेजर के साथ लगभग 550 खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है। इसके साथ ही अलग जगह से 22 निर्णायक मंडल के सदस्य शामिल होंगे। इससे खेल में पूरी पारदर्शिता बरकरार रहे। डॉ. देशवाल ने विश्वविद्यालय के वीसी प्रो. आरबी सोलंकी के दिशा निर्देशन में बेहतर खेल के विश्वविद्यालय स्टाफ की अलग टीमें बनाई गई हैं। इसके साथ ही महिला हैंडबॉल के लिए हर प्रकार की तैयारी कर ली गई है, खिलाड़ियों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होगी।