एनजीओ को लुटाया जा रहा शिक्षा विभाग का कीमती बजट
जागरण संवाददाता, जींद : हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा
जागरण संवाददाता, जींद : हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा 8-9 जनवरी की राष्ट्रव्यापी हड़ताल में बढ़-चढ़कर भाग लेगा। संघ के जिला प्रधान साधुराम ने बताया कि अध्यापक संघ के विभिन्न पदाधिकारियों ने विभिन्न विभागों के गैर शैक्षिक कर्मचारियों को हड़ताल में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
संघ के जिला सचिव संजीव ¨सगला ने बताया कि अध्यापक संघ स्कूलों की छुट्टी होने के बावजूद हड़ताल के दौरान होने वाले विभिन्न प्रदर्शनों व कार्यवाईयों में बढ़-चढ़कर भाग लेगा। जनवरी 2016 से पें¨डग एचआरए कर्मचारियों को आज तक भी नहीं दिया गया है। सक्षम व विभिन्न योजनाओं के नाम पर एनजीओज को शिक्षा विभाग का कीमती बजट लुटाया जा रहा है, जबकि विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति स्कीमों का पैसा आज तक भी पूरा सत्र बीतने पर भी बच्चों को प्राप्त नहीं हो सका है। लाखों बच्चे इतनी भयंकर सर्दी में बिना वर्दी के ठिठुरने को मजबूर हैं। हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ मांग करता है कि सभी प्रकार की निजीकरण की नीतियों पर रोक लगाई जाए। एक जनवरी 2016 से एचआरए एरियर सहित दिया जाए। पुरानी पेंशन स्कीम सभी कर्मचारियों पर लागू की जाए।