नए कृषि कानून किसान वर्ग के हित में : बराला
भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला वार्ड नंबर एक में अपनी बहन कौशल्या के निवास पर पहुंचे। यहां पर शहर के लोगों से भी वो रूबरू हुए।
संवाद सूत्र, उचाना : भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला वार्ड नंबर एक में अपनी बहन कौशल्या के निवास पर पहुंचे। यहां पर शहर के लोगों से भी वो रूबरू हुए। लितानी रोड स्थित दुकानों ने रेलवे फाटक के पास नरवाना की तरफ बनने वाले यू आकार के अंडरपास का निर्माण कार्य शुरू करवाने की मांग की। इस बार सुभाष बराला ने रेलवे के डीआरएम से बातचीत करके निर्माण कार्य कब तक शुरू होगा उसको लेकर जानकारी मांगी।
नए कृषि कानूनों को लेकर सुभाष बराला ने कहा कि जो कृषि कानून है वो किसान वर्ग के हित के लिए बनाए गए है। कांग्रेस कृषि कानूनों को लेकर किसानों को भ्रम में डाल रही है। इस कानूनों के लागू होने से किसान अपनी फसल को किसी भी मंडी बेच सकता है। इन कानूनों से न तो किसान प्रभावित न ही मंडी प्रभावित होगी। कांग्रेस के बहकावे में अब किसान, आढ़ती नहीं आएंगे। किसानों के भले के बारे में अगर कोई सोच सकते है, अगर कोई कुछ कर सकता है तो वो पीएम नरेंद्र मोदी ही है। कांग्रेस किसानों के नाम पर सिर्फ राजनीति करती है। इस मौके पर ओमप्रकाश गुप्ता, मास्टर अमित थिलौड, मास्टर संदीप थिलौड, मास्टर रामप्रसाद, अनूप कापड़ो, नवीन गुप्ता मौजूद रहे।