किलिमंजारों की चोटी को फतेह करने वाली मोहनी को नेहरा खाप ने किया सम्मानित
संवाद सहयोगी, अलेवा : गांव शामदों निवासी मोहनी नेहरा द्वारा दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोट
संवाद सहयोगी, अलेवा : गांव शामदों निवासी मोहनी नेहरा द्वारा दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारों को फतेह करने पर रविवार को नेहरा खाप द्वारा सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरा खाप के जिला प्रधान उदयवीर नेहरा ने की। नेहरा खाप के प्रधान ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नेहरा खाप की लाडली मोहनी नेहरा द्वारा दक्षिण अफ्रीका की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारों जिसकी ऊंचाई 5895 मीटर को पार कर खाप का मान बढ़ाया है। खाप द्वारा ऐसे होनहार बच्चों पर गर्व है। उन्होंने बताया कि खाप ने शुरू से ही फैसला किया था कि खाप के किसी भी व्यक्ति द्वारा किसी भी क्षेत्र में अच्छा कार्य करने पर उसे सम्मानित किया जाएगा ताकि भविष्य में और ऊंचाईयों को छुआ जा सके। उन्होंने कहा कि बेटी द्वारा श्रीनगर स्थित पहली चोटी क्रिस्टल और दूसरी चोटी व्हील जिनकी ऊंचाई लगभग 5 हजार किलोमीटर है को पहली ही बार में पार कर उसने जता दिया था कि अब वह रूकने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि विजेता लड़की के पिता मास्टर जयभगवान बधाई के पात्र हैं। लड़की का अगला उद्देश्य उद्वेश्य माउंट एवरेस्ट की चोटी को पार करना है। इस अवसर पर नेहरा खाप के उप प्रधान चरण सिह डाहौला, रोहताश दिल्लूवाला, सुरजभान खुंगा कोठी, राजपाल ¨सधवी खेड़ा, सतबीर शामदों, पूर्व सरपंच सुरेश शामदों, अजमेर, भक्त ¨सह, गुलाब ¨सह, रिषिपाल, राममेहर उपस्थित थे।