जेसीआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया जींद का दौरा
अंतरराष्ट्रीय संस्था जेसीआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेसी शिरीष ढूंडू हैदाराबाद से बुधवार को जींद पहुंचे।
जागरण संवाददाता, जींद : अंतरराष्ट्रीय संस्था जेसीआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेसी शिरीष ढूंडू हैदाराबाद से बुधवार को जींद पहुंचे। उनके सम्मान में जींद में कार्य कर रहे जेसीज के 10 अध्यायों जेसीआइ जींद, जेसीआइ जींद सैंट्रल, जेसीआइ जींद रॉयल, जेसीआइ जींद सिटी, जेसीआइ जींद क्लासिक, जेसीआइ जींद रियासत, जेसीआइ जींद ब्रदर्स, जेसीआइ जींद युवा, जेसीआइ मलिका ए रियासत, जेसीआइ जींद अर्बन ने मिलकर एक निजी होटल में सामूहिक कार्यक्रम किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसी राकेश सिघल, अध्यक्ष जेसीआइ जींद सैंट्रल व मंच संचालन जेसी सुमित भारद्वाज पूर्व मंडल उपाध्यक्ष मंडल 10 ने की। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष जेसी शिरिष ढूंडू ने जेसीज के कार्यों व भविष्य की योजनाओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में जेसीज के सिनियर सदस्य जेसी विनोद सिगला, जेसी केसी गुप्ता, जेसी अजेश जैन, जेसी संजय धवन, जेसी दीपक शर्मा, जेसी सुनील अरोड़ा, जेसी दीपक दीगड़ा उपस्थित थे। बृहस्पतिवार सुबह राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जींद सैंट्रल जेसीज एजुकेशनल एवं चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित अंकुर दिव्यांग बच्चों का शिक्षण संस्थान अर्बन एस्टेट का भी दौरा किया।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप