विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'BJP और चुनाव आयोग की मिलीभगत से कटे मतदाता सूची से नाम...', दुष्यंत चौटाला का गंभीर आरोप

Published: Wed, 04 Nov 2026 08:08 PM (IST)

पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मतदाता सूची से नाम काटे जाने के मामले में भाजपा और चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाया है।

भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से कटे मतदाता सूची से नाम: दुष्यंत चौटाला।

भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत से कटे मतदाता सूची से नाम: दुष्यंत चौटाला।

HighLights

  1. दुष्यंत चौटाला ने मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल उठाए।

  2. भाजपा और चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाया।

  3. मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की।

जागरण संवाददाता, जींद। पूर्व उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने मतदाता सूची से नाम काटे जाने के मामले में भाजपा और चुनाव आयोग पर मिलीभगत का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बड़े स्तर पर वोट कटने के बावजूद आयोग ने नए सिरे से रिवीजन करवाने की जगह लोगों से फार्म छह भरने को कहा।

आयोग अपनी गलती स्वीकारने के बजाय उसे छिपाने के लिए नई दलीलें दे रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का रोहतक में वोटों में गड़बड़ी नहीं होने का बयान भी सवाल खड़े करता है। दुष्यंत चौटाला बुधवार को अर्बन एस्टेट स्थित जजपा जिला कार्यालय में कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

दुष्यंत चौटाला के साथ जजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अजय सिंह चौटाला पार्टी के स्थापना दिवस पर प्रस्तावित रैली के लिए न्योता देने पहुंचे थे। दुष्यंत ने कहा, फार्म छह भरने वाले को शपथ देनी पड़ती है, उसने देश में पहले कहीं वोट नहीं बनवाया है।

ऐसे में गलत तरीके से नाम कटने पर लोगों को दोबारा नाम जुड़वाने के लिए इस प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। आयोग को अलग व्यवस्था करनी चाहिए थी। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की इस्तीफे की मांग की और न्यायपालिका से मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करने को कहा।

दुष्यंत ने कहा बंगाल में 25 लाख वोट गलती से कटने की बात सामने आई है, जबकि पीलीभीत में 13 हजार वोटों में गड़बड़ी मिली है। इस दौरान पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा, कृष्ण राठी, दरबारा देशवाल, जिला मीडिया प्रभारी विकास जांगड़ा, दीपक देशवाल, गुरदीप सांगवान मौजूद रहे।

प्रदेश में अपराध और नशा बढ़ा

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार में अपराध, नशा और कर्ज बढ़ रहे हैं। गुरुग्राम के एमजी रोड पर रात में परिवार के साथ सफर करना भी सुरक्षित नहीं है। बिजली निगमों को निजी हाथों में सौंपने के विरोध पर उन्होंने अनिल विज की सराहना की और कहा कि कर्मचारियों की लड़ाई में जजपा उनके साथ रहेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।