Move to Jagran APP

आइटीआइ की दूसरी कट ऑफ लिस्ट में आया 230 विद्यार्थियों का नाम

आइटीआइ की विभिन्न ट्रेडों में दाखिले के लिए सोमवार को जारी हुई दूसरी कट ऑफ लिस्ट में 230 विद्यार्थियों का नाम आया है। पहली कट ऑफ लिस्ट में 657 विद्यार्थियों का नाम आया था जिनमें से केवल 297 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया था।

By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Jul 2019 09:15 AM (IST)Updated: Tue, 30 Jul 2019 09:15 AM (IST)
आइटीआइ की दूसरी कट ऑफ लिस्ट में आया 230 विद्यार्थियों का नाम
आइटीआइ की दूसरी कट ऑफ लिस्ट में आया 230 विद्यार्थियों का नाम

जागरण संवाददाता, जींद : आइटीआइ की विभिन्न ट्रेडों में दाखिले के लिए सोमवार को जारी हुई दूसरी कट ऑफ लिस्ट में 230 विद्यार्थियों का नाम आया है। पहली कट ऑफ लिस्ट में 657 विद्यार्थियों का नाम आया था, जिनमें से केवल 297 विद्यार्थियों ने ही दाखिला लिया था। अब सोमवार को जारी हुई दूसरी कट ऑफ लिस्ट में शामिल विद्यार्थियों को एक अगस्त तक अपने कागजों की वेरिफिकेशन करवाकर दाखिला लेना होगा। इसके बाद तीसरी मेरिट लिस्ट को लेकर प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस प्रकार से रही कैटेगरी के अनुसार दूसरी कट ऑफ लिस्ट

loksabha election banner

ट्रेड का नाम -जनरल -ईडब्ल्यूएस -एससी -बीसीए -बीसीबी

कोपा -77.4 -77.2 -74.6 -77.4 -52.8

स्टेनो हिदी -77.8 -80.8 -65.6 -64.6 ----

स्टेनो अंग्रेजी -80.8 -81 -72.6 -68 -66.8

डीएमएम -75.2 -71.4 -60.4 -66.6 -63

डीएमसी -64.8 --- -57.3्र2 -63.8 ---

जीओ इन्फो. -59.8 -54.4 -58.2 -52.8 ----

इलेक्ट्रीशियन -61.8 -83.6 -66.8 -78.6 ----

फाइनेंस एग्जीक्यूटिव-58.2 --- --- --- ---

फिटर -78.8 -76.6 -65.4 -72 -69.4

मशिनिष्ट -68.2 -60.6 -52.4 -64.8 -64

वायरमेन -78 -72.8 -67.8 -72 -67.8

वेल्डर -73.6 -73.4 -67.2 -71.4 -63.8

टर्नर -70.8 -68.4 -57 -63.4 -----

सेविग टेक्नोलोजी -39.8 --- ---- ---- ---

पलंबर -67.4 -66 -60.4 -64.4 -60.6

पेंटर जनरल -65.6 -64.6 -55.6 -64.2 ---

कारपेंटर -62.8 ---- -55.8 -60.8 -57.8

मशिनिष्ट ट्रैक्टर -70.4 -70.4 -63.8 -64 -63.6

मैकेनिक डीजल -74.8 -71.6 -68.6 -70 -69.8

ड्रेस मेकिग -54.8 --- -60 -56.8 ----

इलेक्ट्रोनिक मैकेनिक -73.8 -68 -66 -71.2 -64.4

----------------------------------------

पहली मेरिट लिस्ट से ऊंची रही दूसरी कट आफ लिस्ट

सोमवार को जारी हुई दूसरी मेरिट लिस्ट की कई ट्रेडों में कट आफ पहली मेरिट लिस्ट से भी ज्यादा रही। कोपा, स्टेनो हिदी और स्टेनो इंग्लिश तथा फिटर में पहली कट आफ से दूसरी कट आफ ऊंची रही। विद्यार्थी ले सकते हैं तीसरी मेरिट लिस्ट में भाग

जींद की राजकीय आइटीआई के प्रिसीपल अनिल गोयल ने बताया कि जो भी विद्यार्थी पहली और दूसरी मेरिट लिस्ट में शामिल नहीं हो पाए, वह सीधे तीसरी मेरिट लिस्ट में भाग ले सकते हैं। अनिल गोयल ने बताया कि लिस्ट जारी होते ही दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। 30 से ज्यादा बच्चों के दाखिले सोमवार को किए गए।

अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.