मौनी अमावस्या को दान-पुण्य करना अधिक फलदायी
संवाद सूत्र, उचाना : रेलवे स्टेशन के पास लाला प्रभु दयाल चौधरी धर्मशाला में अमावस्या पर हवन किय
By JagranEdited By: Published: Wed, 17 Jan 2018 03:02 AM (IST)Updated: Wed, 17 Jan 2018 03:02 AM (IST)
संवाद सूत्र, उचाना : रेलवे स्टेशन के पास लाला प्रभु दयाल चौधरी धर्मशाला में अमावस्या पर हवन किया गया। पंडित सत्यनारायण पुजारी ने श्रद्धालुओं को अमावस्या के महत्व के बारे में जानकारी दी। पुजारी ने कहा कि ¨हदू धर्म ग्रंथों में माघ मास को बेहद पवित्र और धार्मिक पुण्य प्राप्ति का समय चक्र माना जाता है। इस मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है। इस दिन के पवित्र स्नान को कार्तिक पूर्णिमा के स्नान के समान ही माना जाता है। पवित्र नदियों और सरोवरों में देवी देवताओं का वास होता है। इस दिन ब्रह्मा जी ने मनु महाराज तथा महारानी शतरुपा को प्रकट करके सृष्टि की शुरुआत की थी। उन्ही के नाम के आधार पर इस अमावस्या को मौनी अमावस्या कहा जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें