जींद: उचाना में बंदरों का बढ़ता आतंक, घरों में कैद होने को मजबूर लोग
उचाना शहर में बंदरों का आतंक बढ़ गया है, जिससे राहगीरों और निवासियों को भारी परेशानी हो रही है। लोग घरों में कैद होने और सुरक्षा के लिए जाल लगवाने को मजबूर हैं।
-1795950948057_m.webp)
उचाना में बंदरों का बढ़ता आतंक, घरों में कैद होने को मजबूर लोग।
HighLights
उचाना में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है।
लोग घरों में कैद, सुरक्षा के लिए जाल लगवा रहे।
नगरपालिका अध्यक्ष ने समाधान का आश्वासन दिया है।
संवाद सूत्र, उचाना। शहर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है। सुबह होते ही बाजारों, गलियों और रिहायशी कालोनियों में बंदरों की टोलियां घूमने लगती हैं। इससे राहगीरों, दुकानदारों और महिलाओं को परेशानी हो रही है।
सबसे अधिक दिक्कत स्कूल-कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों और मंदिरों में पूजा-अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को है। बंदरों के डर से लोग घरों की छतों और बालकनी में जाने से भी कतराने लगे हैं। बंदरों से बचाव के लिए लोग घरों की बालकनी, खिड़कियों और छतों पर लोहे के जाल लगवा रहे हैं।
इसके बावजूद उन्हें पूरी राहत नहीं मिल रही। बंदरों की टोलियां कई बार राह चलते लोगों के हाथों से खाने-पीने का सामान छीन लेती हैं और घरों की छतों पर रखी चीजों को नुकसान पहुंचाती हैं। उनके अचानक हमला करने या पीछे पड़ने के डर से बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतनी पड़ रही है।
बंदरों के डर से घरों में रहना भी मुश्किल हो गया
कौशल्या, सरोज, बिमला, कमला, सुमन, सुनीता और कविता ने कहा कि बंदरों का आतंक दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। सुबह घर से निकलते ही गलियों में बंदरों की टोली मिल जाती है। कई बार महिलाओं और बच्चों को रास्ता बदलना पड़ता है।
बंदरों के डर से घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है और लोगों को अपने घरों में सुरक्षित रहने के लिए लोहे व स्टील के जाल लगवाने पड़ रहे हैं। ऐसा लगता है कि लोग घरों में कैद हैं और बंदर खुलेआम घूम रहे हैं। समय रहते समाधान नहीं हुआ तो बंदरों के हमले से बड़ा हादसा हो सकता है।
नगरपालिका प्रधान विकास काला ने कहा कि बंदरों के आतंक से लोगों को राहत दिलाई जाएगी। नियमों के तहत प्रक्रिया पूरी कर बंदरों को पकड़वाया जाएगा।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।