अखिल विश्व हिदू एकता मंच के प्रदेशाध्यक्ष बने एमएल अग्रवाल
धार्मिक और सामाजिक संगठन अखिल विश्व हिदू एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष जसबीर निर्जन और प्रदेश संगठन मंत्री पंकज ब्राह्मणवास ने पूर्व डिप्टी कमिश्नर रहे एमएल अग्रवाल को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है।
जागरण संवाददाता, जींद : धार्मिक और सामाजिक संगठन अखिल विश्व हिदू एकता मंच के प्रदेश अध्यक्ष जसबीर निर्जन और प्रदेश संगठन मंत्री पंकज ब्राह्मणवास ने पूर्व डिप्टी कमिश्नर रहे एमएल अग्रवाल को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। जसबीर निर्जन ने बताया कि अखिल विश्व हिदू एकता मंच पूरे देश में हर गांव से शहर तक फैला हुआ है। इस संगठन में बूथ लेवल के कार्यकर्ता से लेकर राष्ट्रीय लेवल तक के कार्यकर्ता सामाजिक समरसता भाईचारे और हिदुत्व के उत्थान के लिए काम करते हैं। संगठन का मुख्य उद्देश्य देश में सुख शांति, समरसता, भाईचारा, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ, गोमाता की रक्षा, महिलाओं के साथ उत्पीड़न को रोकने जैसे काम किए जा रहे हैं। अब संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी नित्यानंद और राष्ट्रीय संगठन मंत्री विकास शर्मा से विचार-विमर्श करके पलवल एमएल अग्रवाल की नियुक्ति की गई है।