वीडियो बनाकर एक साल तक करता रहा दुराचार
सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला से दुराचार करके वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया और उसके दूसरे भाई ने वीडियो बना लिया।
संवाद सूत्र, नरवाना : सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला से दुराचार करके वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। महिला ने आरोप लगाया कि एक युवक ने उसके साथ दुराचार किया और उसके दूसरे भाई ने वीडियो बना लिया। इसके बाद एक साल तक ब्लैकमेल करके उसके साथ दुराचार करते रहे। बाद में आरोपितों ने उसके ससुराल में सभी बातें लिखकर स्पीड पोस्ट के माध्यम से पत्र भेज दिया। पुलिस ने दोनों सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।
सदर थाने में एक महिला ने दी शिकायत में बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले उसके पिता की मौत हो गई थी। 16 मार्च 2018 गांव झील निवासी अमित उनके घर पर आया और कहने लगा की उसकी मां किसी काम के लिए बुला रही है। जब वह उनके घर पर गई तो अमित की मां घर पर नहीं थी, बल्कि उसका भाई मोजू घर पर था। घर के अंदर जाते ही आरोपित अमित ने उसे पकड़ लिया ओर उसके भाई गेट पर खड़ा हो गया। बाद में अमित ने दुराचार करने के बाद कहा कि उसके भाई मोजू ने उसकी वीडियो बना ली है, अगर किसी को बताया तो उसे वायरल कर देगा। आरोपित उसके ब्लैकमेल करके कई बार दुराचार किया। इसी बीच में गत मार्च माह में उसकी शादी हो गई, लेकिन आरोपित ने उसका पीछा नहीं छोड़ा और उसके फोन पर बार-बार कॉल करके परेशान करता था। आरोपित अमित की हरकतों से परेशान होकर इसके बारे में अपने चाचा को बता दिया। उसके चाचा ने उस समय सदर थाने में शिकायत दे दी, लेकिन आरोपित अमित व उसके भाई मोजू ने माफी मांग ली और भविष्य में उसे परेशान नहीं करने की बात कही।इसी बीच में आरोपित अमित ने उसके साथ दुराचार करने की बात लिखकर स्पीड पोस्ट के माध्यम से उसके ससुराल भेज दिया। आरोपित द्वारा पत्र लिखने के बाद उसका घर उजड़ने की कगार पर पहुंच गया है। पुलिस ने अमित व उसके भाई मोजू के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।