जींद में नाबालिग बहनों का अपहरण कर 4 घंटे गाड़ी में घुमाते रहे तीन युवक, अश्लील हरकत भी की
जींद में तीन युवकों ने दो नाबालिग बहनों का अपहरण कर चार घंटे तक अश्लील हरकतें कीं। पुलिस ने पीड़ित ...और पढ़ें
-1792579835702_m.webp)
नाबालिग दो सगी बहनों का अपहरण कर चार घंटे गाड़ी में घुमाते रहे, अश्लील हरकत भी की।
HighLights
जींद में दो नाबालिग बहनों का अपहरण हुआ।
आरोपितों ने चार घंटे तक अश्लील हरकतें कीं।
तीन युवकों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया।
जागरण संवाददाता, जींद। शहर थाना क्षेत्र से कार सवार तीन युवकों द्वारा दो नाबालिग बहनों का अपहरण करने व उनके साथ अश्लील हरकत करने का मामला आया है।
महिला थाना पुलिस ने पीड़ित लड़कियों के पिता की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ अश्लील हरकत, अपहरण करने, चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। शहर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 19 अक्टूबर को उसकी 14 व 12 वर्षीय बेटी स्कूल में जा रही थी।
मुख्य सड़क पर निकलते ही मोहल्ले के ही हन्नी, बादल व ललित ने उसकी बेटियों को गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद आरोपित उसकी बेटियों को इधर-उधर गाड़ी में घुमाते रहे। इस दौरान आरोपितों ने उसकी दोनों बेटियों के साथ अश्लील हरकत भी की।
लगभग चार घंटे के बाद आरोपित उसकी दोनों बेटियों को गली में छोड़ कर फरार हो गए। आरोपितों ने घटना के बारे में किसी को बताने पर बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। घटना का उस समय पता चला, जब डरी-सहमी उसकी बेटियां घर पहुंची। पूछने पर दोनों ने आरोपितों की हरकत के बारे में बताया।
महिला थाना पुलिस ने व्यक्ति की शिकायत पर आरोपित हन्नी, बादल व ललित के खिलाफ अपहरण करने, अश्लील हरकत करने, चाइल्ड प्रोटेक्शन एक्ट के तहत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी पूजा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
