युवती का अपहरण, दो पर केस
शहर थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता हो गई। युवती की मां ने एक युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाया है।
जागरण संवाददाता, जींद : शहर थाना क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में युवती लापता हो गई। युवती की मां ने एक युवक पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। आरोपित व अपहरण हुई युवती के एक साथ पानीपत की एक कंपनी में नौकरी करते हैं। पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी। शहर थाने में एक महिला ने दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय लड़की दसवीं कक्षा तक पढ़ी-लिखी है। तीन महीने पहले वह पानीपत में एक कंपनी में काम करने गई थी। 30 सितंबर को रात को उनकी लड़की एक लड़के सिद्धांत के साथ घर पहुंची और कहा कि वह उसकी कंपनी में काम करता है और उसको घर छोड़ने के लिए आया है। इसके अगले दिन दोपहर को उनकी लड़की के पास उनकी ही कंपनी में काम करने वाली तन्नु नामक एक युवती का फोन आया और कहा कि उनको कंपनी में बुलाया है। इसके बाद उसकी लड़की घर में रखे जेवरात व जरूरी कागजात लेकर चली गई, लेकिन उसके बाद वह घर नहीं लौटी। उसने आरोप लगाया कि उसकी बेटी का सिद्धांत व तन्नु ने मिलकर उसकी बेटी का अपहरण करके कहीं बंधक बनाया हुआ है। पुलिस ने सिद्धांत व तन्नु के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।