Move to Jagran APP

नरवाना में टिकट के दावेदार सबसे ज्यादा, 8 प्वाइंटों पर दिखाया दम

विधानसभा चुनाव के लिए नरवाना विधानसभा क्षेत्र में टिकट के दावेदारों की लंबी लाइन लगी हुई है। इन सभी टिकटार्थियों को सीएम के स्वागत के लिए अलग-अलग प्वाइंट थमा रखे थे।

By JagranEdited By: Published: Fri, 06 Sep 2019 08:10 AM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 06:47 AM (IST)
नरवाना में टिकट के दावेदार सबसे ज्यादा, 8 प्वाइंटों पर दिखाया दम

महा सिंह श्योराण, नरवाना : विधानसभा चुनाव के लिए नरवाना विधानसभा क्षेत्र में टिकट के दावेदारों की लंबी लाइन लगी हुई है। इन सभी टिकटार्थियों को सीएम के स्वागत के लिए अलग-अलग प्वाइंट थमा रखे थे। नरवाना हलके में सीएम की यात्रा ने बिधराना से इंट्री की। इसके बाद गांव हथो, ढाकल, बदोवाल, सच्चा खेड़ा, दनौदा कला होती हुई जाजनवाला में संपन्न हुई। टोल प्लाजा पर धरौदी माइनर संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया। उपमंडल में 8 प्वाइंट मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के स्वागत के लिए बनाए गए थे। प्रत्येक प्वाइंट पर भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। इनमें भगवती प्रसाद बागड़ी, एसपी रिटा. बलबीर सिंह, बलदेव वाल्मीकि, प्रवेश माथुर, एडवोकेट रतन सिंह, रामफल लोट, जोरा सिंह बडनपुर, सुमन बेदी, संतोष दनौदा, नसीब दनौदा, राममेहर दनौदा, जयदीप दुग्गल शामिल थे। टिकट के लिए इन सभी नेताओं ने भीड़ जुटाने के लिए पूरी ताकत लगा रखी थी। एसपी बलबीर सिंह भेंट की मुख्यमंत्री को गदा

loksabha election banner

गांव हथो चौक पर भाजपा कार्यकर्ता एवं एसपी रिटायर्ड बलबीर सिंह व बलदेव वाल्मीकि की मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए ड्यूटी विशेष तौर पर लगाई थी। हलके के लोगों में मुख्यमंत्री को देखने के लिए उत्साह मचा हुआ था। बलबीर सिंह द्वारा जुटाई गई भीड़ को देखकर मुख्यमंत्री ने यात्रा को विराम लगाया। इस मौके पर बबलबीर सिंह ने मुख्यमंत्री को गदा भेंटकर विपक्षी पार्टियों पर प्रहार करने के लिए कहा। मुख्यमंत्री ने भी हामी भरी। दनौदा में भीड़ देख छत पर आए सीएम

सीएम का रथ जब गांव दनौदा पहुंचा तो यहां पूर्व प्रत्याशी संतोष दनौदा के नेतृत्व में खूब भीड़ जुटी हुई थी। लोगों का जोश देखकर मुख्यमंत्री ने संतोष दनौदा को बस की छत पर चढ़ाया और खुद भी छत पर आकर लोगों को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आपने आज जो प्यार दिया है, इसे विधानसभा चुनाव में भी बरकरार रखना। संतोष दनौदा ने भी मुख्यमंत्री का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया।

जोरा सिंह बडनपुर ने भेंट किया चांदी का रथ

गांव बदोवाल में भाजपा के वरिष्ठ नेता जोरा सिंह बडनपुर द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने मुख्यमंत्री को चांदी का रथ भेंट किया। मुख्यमंत्री ने जोरा सिंह बडनपुर का अभिवादन स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि नरवाना हलके से भाजपा पार्टी के उम्मीदवार को विजयी बनायें और हलके में विकास की गंगा बहाये। सुमन बेदी के समारोह में भीड़ देकर मुख्यमंत्री गदगद

गांव सच्चाखेड़ा में हरियाणा महिला आयोग की सदस्या सुमन बेदी द्वारा मुख्यमंत्री का स्वागत करने के लिए मंच लगाया हुआ था। जिसमें आस-पास के गांवों के लोग व सरपंच सुमन बेदी के समर्थन में पहुंचे थे। सुमन बेदी ने मुख्यमंत्री को तलवार भेंट कर सम्मान किया। मुख्यमंत्री ने भी सुमन बेदी का नाम लेते हुए कहा कि सुमन बेदी काफी मेहनती हैं और उसकी मेहनत रंग लायेगी। वहीं सुमन बेदी ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि अगर हलके की जनता ने उनको मौका दिया, तो विकास ही विकास करवा देंगी। एससी मोर्चा अध्यक्ष नसीब दनौदा ने किया स्वागत

गांव दनौदा में धमतान मंडल अध्यक्ष एससी मोर्चा नसीब दनौदा ने मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने दनौदा में बस की छत की ऊपर चढ़कर भाषण दिया और लोगों के ऊपर फूलों की वर्षा की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार 75 पार सीटें लाकर पूरे बहुमत से सरकार बनाने जा रही है। जिसके लिए कार्यकत्र्ताओं का विशेष सहयोग का ध्यान रखा जायेगा। जयदीप दुग्गल ने किया जोरदार स्वागत

गांव जाजनवाला में जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा जयदीप दुग्गल व भाजपा नेता रामफल मलिा फरैण मुख्यमंत्री के स्वागत में खड़े हुए थे। जयदीप दुग्गल ने मुख्यमंत्री को गदा भेंट किया और विपक्षी पार्टियों को चित करने के लिए कहा। वही रामफल मलिया फरैण ने मुख्यंत्री को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि वो दिन दूर नहीं, जब भविष्य में आम जनता की ही सरकार होगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.