जेसीआइ क्लासिक के अध्यक्ष बने मनोज असीजा
सामाजिक संस्था जेसीआइ जींद क्लासिक के आठवें स्थापना दिवस समारोह में मनोज असीजा ने अध्यक्ष पद की शपथ ली।
जागरण संवाददाता, जींद : सामाजिक संस्था जेसीआइ जींद क्लासिक के आठवें स्थापना दिवस समारोह में मनोज असीजा ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। लक्की ढींगड़ा ने सचिव, सागर कथूरिया ने कोषाध्यक्ष, किरण अरोड़ा ने जेसरीट चेयरपर्सन व तान्या माटा ने जेजे चेयरपर्सन की शपथ ली। पूर्व प्रधान गगन अरोड़ा ने बीते वर्ष की गतिविधियों की जानकारी दी एवं श्रेष्ठ कार्य करने वालों को सम्मानित भी किया। पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र चहल एवं उपमंडल अध्यक्ष सन्नी राणा ने वर्ष 2020 में जेसीआइ जींद क्लासिक को सामाजिक कार्यों में सहयोग देते रहने की शुभकामनाएं दी। मुख्य वक्ता जितेन्द्र मान ने कहा कि जीवन में स्थितियां कैसी भी हों, अपना नजरिया हमेशा सकारात्मक रखना चाहिए। इस अवसर दिवंगत गुलशन अरोड़ा की स्मृति में पुरस्कार की घोषणा की गई एवं दिपाशुं पाहवा (अध्यक्ष, बाबा बन्दा सिंह बहादुर युवा सेवा दल) को बुजुर्गों को सुबह-श्याम उनके घर तक मुफ्त भोजन पहुंचाने के लिए सम्मानित किया गया। संचालन विजय चुघ, भावना चावला, एकता अरोड़ा, सुनील वर्मा, लक्की बत्तरा, सुनील माटा एवं संगीता पटपटिया ने किया। पूर्व जेसरीट चेयरपर्सन गुंजन असीजा ने धन्यवाद संदेश दिया। कार्यक्रम निदेशक गुलशन कालरा ने बताया कि समारोह में संस्था के संरक्षक सुनील अरोड़ा, सुनील वशिष्ठ, अमर अरोड़ा, संजय अहलावत, देसराज अरोड़ा, हंस राज अरोड़ा, सुरेन्द्र गुलाटी, सन्नी जुनेजा, सरदार सुरेंद्र सिंह टक्कर, अमित चावला, सुमित माटा, धर्मपाल माटा, मनोज गुम्बर, प्रवीण नागपाल, गुलशन अरोड़ा, रमेश माटा, महेन्द्र भोला, श्याम तनेजा, पवन मलिक, मनोज जुलानी, संदीप रोहिला, प्रदीप ढिल्लो, अशोक माटा व अन्य अध्यायों से गणमान्य भी उपस्थित थे।