विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जींद टैंकर अग्निकांड में बड़ा खुलासा, बठिंडा जाने के बजाय ढाबे पर ले जाकर की जा रही थी गैस चोरी; तभी भड़की थी भीषण आग

Published: Sun, 22 Nov 2026 09:27 PM (GMT+05:30)

जींद के बिशनपुरा में 20 नवंबर की रात एलपीजी टैंकर से गैस चोरी के दौरान आग लग गई। एचपीसीएल ने ट्रांसपोर्टर और अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

बिशनपुरा में एलपीजी टैंकर से गैस चोरी के दौरान लगी थी आग।

बिशनपुरा में एलपीजी टैंकर से गैस चोरी के दौरान लगी थी आग।

HighLights

  1. एलपीजी टैंकर में गैस चोरी के दौरान आग लगी

  2. एचपीसीएल ने ट्रांसपोर्टर व अज्ञात चालक पर केस किया

  3. फायर ब्रिगेड ने टैंकर को फटने से बचाया

जागरण संवाददाता, जींद। गांव बिशनपुरा के पास 20 नवंबर की रात एलपीजी से भरे टैंकर में गैस चोरी करने के दौरान आग लगी थी। एचपीसीएल के क्षेत्रीय मुख्य प्रबंधक रोहित ब्रह्मदेव की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने ट्रांसपोर्टर चंद्रप्रकाश अरोड़ा और अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पुलिस जांच कर रही है कि गैस चोरी ट्रांसपोर्टर के कहने पर हुई या चालक ने खुद करवाई। एचपीसीएल के क्षेत्रीय मुख्य प्रबंधक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है, रोहतक रोड स्थित एचपी गैस प्लांट से सात टन एलपीजी लेकर टैंकर बठिंडा जाना था, लेकिन चालक उसे पास के एक ढाबे पर ले गया।

वहां कालाबाजारी के लिए टैंकर से गैस निकाली जा रही थी और लापरवाही से आग भड़क गई। फायर ब्रिगेड ने लगातार पानी की बौछार कर टैंकर को फटने से बचाया। गैस जलने के बाद आग शांत हुई और चालक फरार हो गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।