Move to Jagran APP

पंजाब की तरफ छोड़ बाकी रूटों पर चलेंगी बसें

वीरवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते पंजाब की तरफ बसें नहीं जाएंगी। चंडीगढ़ जाने वाले रूट को भी डायवर्ट किया गया है। बाकी सभी रूटों पर रोजाना की तरह बसें चलाने का दावा डिपो प्रबंधन ने किया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 06:36 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 06:36 AM (IST)
पंजाब की तरफ छोड़ बाकी रूटों पर चलेंगी बसें

जागरण संवाददाता, जींद : वीरवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते पंजाब की तरफ बसें नहीं जाएंगी। चंडीगढ़ जाने वाले रूट को भी डायवर्ट किया गया है। बाकी सभी रूटों पर रोजाना की तरह बसें चलाने का दावा डिपो प्रबंधन ने किया है। रोडवेज प्रबंधन द्वारा सभी कर्मचारियों को ड्यूटी पर आने के आदेश दिए गए हैं। अगर कोई भी कर्मचारी हड़ताल में शामिल होगा तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। डिपो प्रबंधन का दावा है कि सभी बसें सुचारू रूप से चलेंगी।

loksabha election banner

केंद्र सरकार के खिलाफ ट्रेड यूनियनों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है। बुधवार को रोडवेज महाप्रबंधक और यूनियन पदाधिकारियों के बीच बैठकों का दौर चला। बैठक के बाद डिपो महाप्रबंधक ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सभी बसें सुचारू रूप से चलेंगी। कर्मचारी यूनियनों ने कहा कि वह शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करेंगे।

जींद डिपो के महाप्रबंधक बिजेंद्र हुड्डा ने कहा कि यूनियनों के साथ बैठक की थी, जिसमें उन्हें सकारात्मक आश्वासन मिला है। बसें सुचारू रूप से चलेंगी। यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जाएगी।

---------

चंडीगढ़ का रूट किया डायवर्ट

राष्ट्रव्यापी हड़ताल के चलते जींद से पंजाब के लुधियाना, जालंधर, पटियाला, संगरूर जाने वाली बसों को बंद कर दिया गया है तो चंडीगढ़ का रूट भी डायवर्ट किया गया है। पहले चंडीगढ़ के लिए बसें अंबाला से डेराबस्सी, जिरकपुर होकर चंडीगढ़ जाती थीं, लेकिन वीरवार को अंबाला कैंट से पंजोखरा, बरवाला, पंचकूला होते हुए बसें चंडीगढ़ जाएंगी। इसके अलावा दिल्ली समेत दूसरे रूट रोजाना की तरह बहाल रहेंगे।

-------

10 बसों को रखा रिजर्व

हड़ताल के चलते पुलिस बल को ले जाने की खातिर 10 बसों को रिजर्व रखा गया है। इसके अलावा कुछ और बसें भी तैयार रहेंगी, जिन्हें डिमांड के हिसाब से रूटों पर भेजा जा सकता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.