राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कुसुम ने जीता स्वर्ण पदक
पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 18वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Mar 2018 02:35 AM (IST)Updated: Sat, 31 Mar 2018 02:35 AM (IST)
संवाद सूत्र, नरवाना : पंचकूला के ताऊ देवीलाल स्टेडियम में 18वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उसमें नारायणगढ़ के आरोही मॉडल स्कूल में लाइब्रेरियन के पद पर कार्यरत एवं रामनगर निवासी कुसुम ने भाग लिया और डिस्कस थ्रो में स्वर्ण पदक जीत लिया। कुसुम द्वारा स्वर्ण पदक जीतने पर चीन के बी¨जग में होने वाली अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया। कुसुम ने कहा कि उसकी इस उपलब्धि के लिए प्रेरणास्रोत उसके पति संजय पांचाल हैं, जो हर समय उसकी हौसला अफजाई करते हैं। वहीं स्कूल के इंचार्ज कैलाश ¨सगला, सुनील ने कुसुम को बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें