महापुरुषों को जानो प्रतियोगिता में साबिर खान रहे द्वितीय
बदलाव सोशल सोसाइटी कैथल द्वारा सावित्री बाई फुले की जयंती पर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें जींद व कैथल जिले के लगभग 550 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में नरवाना के धर्म सिंह कालोनी में चल रही निश्शुल्क माता सावित्री बाई फुले पाठशाला के विद्यार्थी साबिर खान ने भाग लेते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया।
संवाद सूत्र, नरवाना : बदलाव सोशल सोसाइटी कैथल द्वारा सावित्री बाई फुले की जयंती पर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। जिसमें जींद व कैथल जिले के लगभग 550 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। प्रतियोगिता में नरवाना के धर्म सिंह कालोनी में चल रही निश्शुल्क माता सावित्री बाई फुले पाठशाला के विद्यार्थी साबिर खान ने भाग लेते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया। बदलाव टीम के अनिल सिरोही, मनोज मौजी व सिम्पु मेहरा ने साबिर खान को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। वहीं पाठशाला के राजेश व वैशाली ने भी प्रथम 50 में स्थान हासिल किया था। उनको भी टीम द्वारा सम्मान पत्र दिया गया। चांदीराम बौद्ध ने कहा कि बच्चों में प्रतिभा तो होती है, लेकिन उसको निखारने की आवश्यकता होती है। इस अवसर पर संचालिका नेहा भारती, सुनाली, आरती जांगड़ा, सूरज, खुशी व ऋषि मौजूद रहे।