भोपाल और रुदपुर में होगी खो-खो की नेशनल स्पर्धा, 350 खिलाड़ियों ने दिया ट्रायल
जागरण संवाददाता, जींद : राज्य खो-खो संघ की ओर से हरियाणा राज्य की जूनियर व सब जूनियर लड़
जागरण संवाददाता, जींद : राज्य खो-खो संघ की ओर से हरियाणा राज्य की जूनियर व सब जूनियर लड़के व लड़कियों का चयन रविवार को एकलव्य स्टेडियम में किया गया। चयनित खिलाड़ी भोपाल और रुदरपुर में नेशनल प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इन खिलाड़ियों में जूनियर और सब जूनियर खिलाड़ियों में 12 लड़के और 12 लड़कियों की टीम बनाई गई। टीमों का खेल विभाग की ओर से कैंप लगाया जाएगा।
संघ सदस्य बलवान ¨सह महासचिव, वृषभान एडवोकेट कोषाध्यक्ष, सुभाष श्योराण वरिष्ठ उप प्रधान, मनीराम पूर्व जिला खेल अधिकारी, सुभाष रूहिल उप प्रधान, राजपाल फौगाट, दलबीर ¨सह कबड्डी कोच ने बताया कि स्टेडियम में प्रदेश भर के जिलों से खिलाड़ी ट्रायल देने के लिए पहुंचे थे। उनमें जूनियर में 159 में से 107 लड़के और 52 लड़कियां भी। वहीं सब जूनियर में 169 में से 113 लड़के व 56 लड़कियां थी। उन्होंने बताया कि इन्हीं खिलाड़ियों में से चुनी गई टीम नेशनल प्रतियोगिता में हरियाणा का प्रतिधिनित्व करेगी। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में जाने से पहले इन टीमों का शिविर भी जींद में ही लगाया जाएगा।