करतार सैनी ने की घर वापसी, थामा भाजपा का दामन
भाजपा के वरिष्ठ नेता और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य करतार सैनी फिर ने फिर से भाजपा का दामन थाम लिया है। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के नेतृत्व में करतार सैनी भाजपा में शामिल हुए।
By JagranEdited By: Published: Thu, 24 Jan 2019 12:38 AM (IST)Updated: Thu, 24 Jan 2019 12:38 AM (IST)
जींद : भाजपा के वरिष्ठ नेता और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सदस्य करतार सैनी फिर ने फिर से भाजपा का दामन थाम लिया है। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा के नेतृत्व में करतार सैनी भाजपा में शामिल हुए। रामबिलास शर्मा ने कहा कि करतार सैनी भाजपा के वरिष्ठ नेता रहे हैं और उनके दोबारा भाजपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। करतार सैनी ने कहा कि वे भाजपा नेताओं को विश्वास दिलाते हैं कि पार्टी प्रत्याशी को वे भारी मतों से विजयी बनाने के लिए जी तोड़ मेहनत करेंगे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें