Move to Jagran APP

विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सिखाएगी सबक : कर्मवीर सैनी

प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने कहा कि जींद विस उपचुनाव और लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भाजपा अहंकार में डूब चुकी है। अब आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।

By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jun 2019 06:00 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jun 2019 06:32 AM (IST)
विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सिखाएगी सबक : कर्मवीर सैनी
विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सिखाएगी सबक : कर्मवीर सैनी

जागरण संवाददाता, जींद : प्रदेश कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता कर्मवीर सैनी ने कहा कि जींद विस उपचुनाव और लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के बाद भाजपा अहंकार में डूब चुकी है। अब आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। आज तक भाजपा ने केवल झूठे वादे किए हैं, एक भी कार्य पूरा नहीं किया। सैनी सोमवार को मोरखी गांव में कांग्रेस आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों को संबोधित कर रहे थे।

loksabha election banner

सैनी ने कहा कि आज सीएम मनोहरलाल आम आदमी से मिलने में परहेज करते हैं। लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा का अहंकार इतना बढ़ गया है कि उन्हें अब देश व प्रदेश की गरीब जनता से कोई सरोकार नहीं रहा। जनता जान चुकी है कि किस प्रकार से झूठे सब्जबाग दिखाकर भाजपा ने लोगों को गुमराह किया है। आज तक भाजपा ने केवल झूठी घोषणाएं की हैं जबकि धरातल पर कोई भी कार्य नहीं हुआ है। अब जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का मन बना लिया है। जनता कांग्रेस व चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की तरह उम्मीद लगाए देख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सत्ता में आते ही ग्रामीणों की हर समस्या का समाधान किया जाएगा। इस मौके पर उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जगदीश कश्यप, राजेंद्र रोड़, थांबु राम रोड़, पाला कश्यप, महेंद्र रोड़, लक्ष्मी रोड़, ओमप्रकाश शर्मा, वेदप्रकाश रोड़, रवि रोड़, राजपाल वाल्मीकि, कृष्ण वाल्मीकि, राममेहर आदि वाल्मीकि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.