कुश्ती प्रतियोगिता में करीना ने जीता कांस्य पदक
संवाद सूत्र, पिल्लूखेड़ा : विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिल्लूखेड़ा की छात्रा करीना ने दिल्ली
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Mar 2018 12:35 AM (IST)Updated: Fri, 23 Mar 2018 12:35 AM (IST)
संवाद सूत्र, पिल्लूखेड़ा : विवेकानंद वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पिल्लूखेड़ा की छात्रा करीना ने दिल्ली में हुए खेलो इंडिया खेलो के तहत हुए कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। करीना ने 38 किलोग्राम भार वर्ग के अंडर 15 आयु वर्ग में भाग लिया। विद्यालय पहुंचने पर प्राचार्य विक्रम कुंडू ने भी करीना को सम्मानित किया। इस मौके पर विक्रम कुंडू ने कहा कि बच्चे अपना कोई भी लक्ष्य हासिल करने के लिए छोटी आयु से ही बेजोड़ मेहनत करें व संयम के साथ समय-समय पर अपना मूल्यांकन भी करें। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों का भी विशेष ध्यान दिया जाता है। विद्यालय में समय-समय पर खेल आयोजित किए जाते हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें