जींद के किसान की बेटी ने रचा इतिहास, यूथ ओलिंपिक में जीता सिल्वर मेडल; चीन की पहलवान से कड़े मुकाबले में मिली हार
जींद की तान्या मलिक ने सेनेगल के डकार में यूथ ओलिंपिक गेम्स की 75 किलोग्राम बीच रेसलिंग स्पर्धा में सिल्वर ...और पढ़ें
-1794227969674_m.webp)
तान्या मलिक ने यूथ ओलिंपिक में जीता सिल्वर मेडल। फोटो जागरण
HighLights
तान्या मलिक ने यूथ ओलिंपिक में सिल्वर मेडल जीता।
वह बीच रेसलिंग में मेडल जीतने वाली पहली भारतीय।
फाइनल में चीन की झाओ मिन से कड़ा मुकाबला।
जागरण संवाददाता, जींद। ललित खेड़ा गांव की किसान की बेटी तान्या मलिक ने सेनेगल के डकार में आयोजित यूथ ओलिंपिक गेम्स 75 किलोग्राम बीच रेसलिंग स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतकर इतिहास रचा है। इसी के साथ तान्या यूथ ओलिंपिक में बीच रेसलिंग में मेडल जीतने वाली भारत की पहली पहलवान बनी।
तान्या की इस उपलब्धि पर गांव में खुशी की लहर है। तान्या के साथ उनके पिता देवेंद्र मलिक भी गए हुए हैं। 11 नवंबर को वे गांव में पहुंचेंगे।
देवेंद्र मलिक ने बताया कि फाइनल से पहले हुए चारों मुकाबलों में तान्या ने जीत हासिल की। फाइनल मुकाबला चीन की झाओ मिन से हुआ। करीबी मुकाबले में तान्या को मिन झाओ से 1-2 से हार का सामना करना पड़ा और गोल्ड मेडल से चूक गई। तान्या ने ग्रुप बी में अपने अभियान की शुरुआत जर्मनी की मिया माउर के खिलाफ की।
इस मुकाबले में तान्या ने 3-1 से जीत हासिल की। दूसरे ग्रुप मुकाबले में ग्रीस की वासिलिकी कारावानू को हराया। क्वार्टर फाइनल में एस्टोनिया की मेरिली वेस्टर को 4-1 से हराया। सेमीफाइनल में अमेरिका की मटिल्डा एन ह्रुबी को 3-1 से हराया।