हरियाणा में हो फास्ट ट्रैक कोर्ट की स्थापना : राजकुमार
जागरण संवाददाता, जींद : आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता बुधवार दोपहर नेहरू पार्क में एकत्रित हुए
जागरण संवाददाता, जींद : आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता बुधवार दोपहर नेहरू पार्क में एकत्रित हुए हुए। उसके बाद उन्होंने पार्क से लेकर लघु सचिवालय तक प्रदेश में महिलाओं से हो रहे दुष्कर्म के खिलाफ प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर पार्टी जिला अध्यक्ष राजकुमार पहल ने बताया कि महिलाओं में डर का माहौल बन गया है। रोज दुष्कर्म की घटनाएं सामने आने के बाद भी सरकार चुप्पी साधे हुए है। सरकार कानून व्यवस्था बनाने में पूरी तरह नाकाम साबित हुई है। आप कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंप कर मांग की कि प्रदेश में फास्ट ट्रेक कोर्ट की स्थापना की जाए। इस मौके पर मो¨हद्र गोयल, सतबीर ¨सह, धर्मबीर चाबरी, मनोज श्योकंद, भीम ¨सह मलिक, सोमदत्त सैनी, रोहताश शर्मा, ओमदत्त शर्मा, दिलावर ¨सह, कमला ढांडा, संतोष, कृष्णा राठी आदि मौजूद रहे।