Move to Jagran APP

दिल्ली में जमे कांग्रेसी, आलाकमान की शरण में भाजपाई

कर्मपाल गिल, जींद : उपचुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों को प्रत्याशी का चयन करने में पसीना आ रहा है। अभी तक लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी को छोड़कर कोई पार्टी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। कांग्रेस में टिकट के दावेदार में दिल्ली में जम गए हैं, तो भाजपाई आलाकमान की शरण में पहुंच गए हैं।

By JagranEdited By: Published: Sat, 05 Jan 2019 11:11 PM (IST)Updated: Sat, 05 Jan 2019 11:11 PM (IST)
दिल्ली में जमे कांग्रेसी, आलाकमान की शरण में भाजपाई
दिल्ली में जमे कांग्रेसी, आलाकमान की शरण में भाजपाई

कर्मपाल गिल, जींद : उपचुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों को प्रत्याशी का चयन करने में पसीना आ रहा है। अभी तक लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी को छोड़कर कोई पार्टी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। कांग्रेस में टिकट के दावेदार में दिल्ली में जम गए हैं, तो भाजपाई आलाकमान की शरण में पहुंच गए हैं।

loksabha election banner

भाजपा के दोनों पर्यवेक्षकों ओमप्रकाश धनखड़ और सुधा यादव ने शुक्रवार को देर शाम तक सभी प्रत्याशियों के साथ बारी-बारी से चर्चा की। इस दौरान उनसे पूछा गया कि वह कितने समय से फील्ड में सक्रिय हैं। उनको टिकट क्यों दी जाए? ग्रामीण और शहरी वोटरों में उनके प्रभाव के बारे में भी जानकारी ली गई। करीब चार घंटे तक चर्चा के बाद दोनों पर्यवेक्षक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वहीं, कांग्रेस ने पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल को जींद उपचुनाव में प्रत्याशी का चयन करने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। उम्मीद है कि रविवार को वह दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर, भूपेंद्र हुड्डा सहित अन्य नेताओं से मुलाकात करेंगे। इस दौरान टिकट के दावेदार नेताओं से भी उनकी मुलाकात की संभावना है। कांग्रेस के टिकट के दावेदार सुरेश गोयत, कर्मवीर सैनी और बलजीत रेढू ने दिल्ली में सांसद दीपेंद्र हुड्डा को जन्मदिन की बधाई दी और उपचुनाव के लिए भी चर्चा की। शनिवार को भूपेंद्र हुड्डा भी चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंच गए। इसके बाद इन तीनों नेताओं ने भूपेंद्र हुड्डा से भी मिलकर टिकट के लिए दावा ठोका। गोयत ने जिलेभर के सभी गांवों व शहरों में होर्डिग्स से चुनाव प्रचार तेज कर रखा है। कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर की तरफ से प्रमोद सहवाग और रघुबीर भारद्वाज ही टिकट के दावेदार हैं। विधायक जयप्रकाश की बेटे विकास के लिए भूपेंद्र हुड्डा से मुलाकात ने कांग्रेस में सरगर्मी बढ़ा दी है।

दुष्यंत और अभय भी हुए सक्रिय

जननायक जनता पार्टी के नेता सांसद दुष्यंत चौटाला और इनेलो नेता अभय चौटाला भी जींद में सक्रिय हो गए हैं। अभय ने शुक्रवार को जींद के कई गांवों का दौरा किया और शहर में भी मांगेराम गुप्ता के अलावा कई लोगों से मुलाकात की। शनिवार को दुष्यंत चौटाला ने भी कई गांवों का दौरा करने के बाद शाम को शहर में मी¨टग की। हालांकि दोनों पार्टियां अभी तक प्रत्याशी के चयन पर फैसला नहीं कर पाई हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.