Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

जींद के डीसी आदित्य दहिया ने कोरोना वारियर बने डीएवी स्कूल स्टाफ को किया सम्मानित

कोरोना काल में आगे बढ़कर जन सेवा में जुटे डीएवी संस्था के स्टाफ को डीसी डा. आदित्य दहिया ने लघु सचिवालय में बुलाकर सम्मानित किया। स्टाफ की अगुवाई विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. धर्मदेव विद्यार्थी ने की।

By JagranEdited By: Updated: Sun, 30 May 2021 07:45 AM (IST)
Hero Image
जींद के डीसी आदित्य दहिया ने कोरोना वारियर बने डीएवी स्कूल स्टाफ को किया सम्मानित

जागरण संवाददाता, जींद : कोरोना काल में आगे बढ़कर जन सेवा में जुटे डीएवी संस्था के स्टाफ को डीसी डा. आदित्य दहिया ने लघु सचिवालय में बुलाकर सम्मानित किया। स्टाफ की अगुवाई विद्यालय के प्रधानाचार्य डा. धर्मदेव विद्यार्थी ने की। उन्होंने डीसी को प्राचीन वेद ग्रंथों की प्रतियां व अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए 100 मास्क भी भेंट किए।

डीसी डा. आदित्य दहिया ने कहा कि कोरोना काल में डीएवी स्कूल अदभुत सेवा कर रहा है। जिला प्रशासन प्रशंसा को इस पर गर्व है। एक स्कूल के स्टाफ द्वारा वेतन का कुछ अंशदान करके तीन लाख मास्क तैयार करके निश्शुल्क बांटना बड़ी बात है। नागरिक अस्पताल परिसर में भी डीएवी के कार्यकर्ताओं ने एक महीने से डॉक्टरों, मरीजों व तीमारदारों की जो सेवा की है, वह अनुकरणीय है। सभी संस्थाओं को इसका अनुसरण करना चाहिए।

प्रधानाचार्य डा. विद्यार्थी ने कहा कि मास्क खुद स्टाफ कर्मियों द्वारा तैयार करवाए जाते हैं ताकि मास्क कोरोना संक्रमण को रोकने में कारगर हों। अस्पताल में चल रहे शिविर में भोजन, पानी, चाय, बिस्किट, मास्क व सैनिटाइजर भी निश्शुल्क उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। कोरोना काल में फीस की कमी की वजह से किसी विद्यार्थी को स्कूल नहीं छोड़ने दिया जाएगा। ऐसे विद्यार्थियों की फीस विद्यालय के स्टाफ कर्मी अपने वेतन से एकत्रित कर जमा करवाएंगे।

जिले के एक हजार घरों में करवाएंगे हवन

प्रधानाचार्य डा. धर्मदेव विद्यार्थी ने कहा कि डीएवी के स्टाफ द्वारा जिले के एक हजार घरों में कोरोना मुक्ति हवन करवाया जाएगा। एक हजार घरों में कोरोना मुक्ति हवन करवाया जाएगा। इस कार्य को सम्पन्न करने के लिए चार टीमें बनाई गई हैं, जो हर रोज लगभग 20 घरों में हवन कर रही हैं। हवन में इस्तेमाल होने वाली सामग्री का प्रबंध भी इन टीमों द्वारा निशुल्क करवाया जा रहा है। इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ कर्मी सुरेश कुमार, रामअवतार, अनिल धींगरा, अशोक कुमार, नीरज मित्तल, धर्मपाल, अनिल वशिष्ठ, रोहताश शास्त्री, प्रदीप सिंह, वीना सैनी, बलजीत सिंह समेत कई कर्मी उपस्थित रहे।