Move to Jagran APP

जींद उपचुनावः प्रत्याशी के लिए कांग्रेस का मंथन जारी, भाजपा भी अभी तय नहीं कर पाई नाम

जींद विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस व भाजपा दोनों दलों के हरियाणा के शीर्ष नेता नई दिल्ली में मौजूद हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 06 Jan 2019 08:33 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jan 2019 08:58 PM (IST)
जींद उपचुनावः प्रत्याशी के लिए कांग्रेस का मंथन जारी, भाजपा भी अभी तय नहीं कर पाई नाम
जींद उपचुनावः प्रत्याशी के लिए कांग्रेस का मंथन जारी, भाजपा भी अभी तय नहीं कर पाई नाम

जेएनएन, चंडीगढ़। जींद विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशी को लेकर कांग्रेस व भाजपा दोनों दलों के हरियाणा के शीर्ष नेता नई दिल्ली में मौजूद हैं। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह व संगठन महामंत्री रामलाल के दिल्ली से बाहर होने के कारण आज प्रत्याशी का नाम फाइनल नहीं हो पाया। वहीं, कांग्रेस के हरियाणा के शीर्ष नेता भी दिल्ली के 15 गुरुद्वारा रकाबगंज मार्ग पर पार्टी के वार रूम में प्रत्याशी को लेकर मंत्रणा कर रहे हैं।

loksabha election banner

पार्टी प्रत्याशी का नाम तय करने के लिए कांग्रेस नेताओं की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर, कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी, कुमारी शैलजा, कुलदीप बिश्नोई, कैप्टन अजय यादव, दीपेंद्र हुड्डा भी मौजूद हैं।

बता दें, उपचुनाव के लिए सभी राजनीतिक दलों को प्रत्याशी का चयन करने में पसीना आ रहा है। अभी तक लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी को छोड़कर कोई पार्टी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। कांग्रेस में टिकट के दावेदार में दिल्ली में जमे हैं। भाजपाई भी आलाकमान की शरण में हैं। भाजपा के दोनों पर्यवेक्षकों ओमप्रकाश धनखड़ और सुधा यादव ने शुक्रवार को देर शाम तक सभी प्रत्याशियों के साथ बारी-बारी से चर्चा की। इस दौरान उनसे पूछा गया कि वह कितने समय से फील्ड में सक्रिय हैं। उनको टिकट क्यों दी जाए?

ग्रामीण और शहरी वोटरों में उनके प्रभाव के बारे में भी जानकारी ली गई। करीब चार घंटे तक चर्चा के बाद दोनों पर्यवेक्षक दिल्ली के लिए रवाना हो गए। वहीं, कांग्रेस ने पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल को जींद उपचुनाव में प्रत्याशी का चयन करने के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। आज वह दिल्ली में बैठक कर रहे हैं। कांग्रेस के टिकट के दावेदारों में सुरेश गोयत, कर्मवीर सैनी और बलजीत रेढू शामिल हैं।

उधर, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने नई दिल्ली में हुई बैठक के बाद कहा कि शीर्ष नेताओं से आगामी चुनाव को लेकर चर्चा हुआ। बैठक में उन नामों पर चर्चा की गई जिन्हें पर्यवेक्षकों की तरफ से भेजा गया था। रविवार को पार्टी अध्यक्ष अमित शाह और संगठन महामंत्री रामलाल के दिल्ली से बाहर होने के कारण नाम पर मुहर नहीं लग पाई। शाह व रामलाल से चर्चा के बाद नामों की घोषणा हो जाएगी।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.