थ्रोबॉल स्पर्धा में जींद खंड प्रथम
डीएन मॉडल स्कूल में अंडर-17 और अंडर-19 जिलास्तरीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता कराई गई। उसका शुभारंभ स्कूल निदेशक वीरेंद्र ढिल्लों तथा प्राचार्या कविता शर्मा ने किया
By JagranEdited By: Published: Sat, 03 Aug 2019 08:46 AM (IST)Updated: Sat, 03 Aug 2019 08:46 AM (IST)
जागरण संवाददाता, जींद : डीएन मॉडल स्कूल में अंडर-17 और अंडर-19 जिलास्तरीय थ्रोबॉल प्रतियोगिता कराई गई। उसका शुभारंभ स्कूल निदेशक वीरेंद्र ढिल्लों तथा प्राचार्या कविता शर्मा ने किया। जिले से सभी खंड के बच्चों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। अंडर-17 आयु वर्ग में जींद खंड ने प्रथम तथा अलेवा खंड ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 आयु वर्ग में अलेवा खंड ने प्रथम तथा जींद खंड ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खेल में निर्णायक मंडल की भूमिका प्रेमवती, संतोष, डीपी ओमी, सतेंद्र, राजपाल रेढू आदि ने निभाई।
अब खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस, डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें