विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जींद में 3 लाख रुपये रिश्वत लेते GST अधिकारी और CA गिरफ्तार, 75 लाख के टैक्स केस में मांगी थी घूस

Published: Thu, 10 Sep 2026 04:00 PM (IST)

जींद में विजिलेंस टीम ने जीएसटी ईटीओ दिवेश साहू और सीए अजय शर्मा को तीन लाख रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया।

75 लाख के टैक्स नोटिस का डर दिखाकर मांगी रिश्वत।

75 लाख के टैक्स नोटिस का डर दिखाकर मांगी रिश्वत।

HighLights

  1. जीएसटी ईटीओ और सीए तीन लाख रिश्वत लेते पकड़े गए

  2. टैक्स चोरी मामला निपटाने के लिए मांगी थी रिश्वत

  3. एंटी करप्शन ब्यूरो जींद ने की यह कार्रवाई

जागरण संवाददाता, जींद। तीन लाख रिश्वत लेते सीए अजय शर्मा और जीएसटी ईटीओ दिवेश साहू को विजिलेंस टीम ने गिरफ्तार किया। फर्म संचालक ईगराह निवासी अमन रेढू से कारोबार से जुड़े मामले में करीब 75 लाख रुपये की टैक्स चोरी का मामला दिखाते हुए नोटिस जारी किया गया था।

इस मामले में आगे कार्रवाई नहीं करने और मामले को निपटाने के लिए पांच लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। तीन लाख रुपये वीरवार को देने थे और बाकी राशि बाद में देने की बात हुई थी।

अमन रेढू ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन ब्यूरो जींद कार्यालय में दी। वीरवार को तीन लाख रुपये रिश्वत राशि के साथ सीए अजय को उसके भिवानी रोड कार्यालय से गिरफ्तार किया गया। उसके बाद ईटीओ दिवेश शाहू को उसके कार्यालय से गिरफ्तार कर लिया गया।

यह भी पढ़ें- फौजी की पत्नी बचाएगी लोगों की जिंदगी, ब्रेन डेड के बाद अंगदान करने का फैसला; पुलिस ने बनाए 2 ग्रीन-कॉरिडोर