बेटियों के दिल में छेद का ऑपरेशन कराएगी जेसीआइ
जागरण संवाददाता, जींद : सामाजिक संस्था जेसीआइ जींद जयंती उन जरूरतमंद परिवारों की बेटियों
जागरण संवाददाता, जींद : सामाजिक संस्था जेसीआइ जींद जयंती उन जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का सहारा बनेगी, जिनके दिल में छेद है।
संस्था ने आपकी बेटी सबका गौरव योजना के तहत हर महीने दो बेटियों के निश्शुल्क ऑपरेशन कराने का फैसला लिया है। इसके लिए उदयपुर के नारायण सेवा संस्थान के साथ टाइअप किया है। बेटियों का चयन करने के लिए संस्था हर महीने कैंप लगाएगी।
संस्था के प्रधान अंकुर कंसल ने बताया कि बीते दिनों उन्होंने नारायण सेवा संस्थान के सहयोग से शहर में दिव्यांगों की मदद के लिए कैंप लगाया था। उसमें दो-तीन ऐसी लड़कियां पहुंची थीं, जिनमें दिल में छेद था। लेकिन घर की आर्थिक स्थिति मजबूत न होने के कारण परिवार आपरेशन कराने में असमर्थ था। इसके बाद संस्था के सभी पदाधिकारियों ने तीन दिन पहले मी¨टग बुलाकर इस पर मंथन किया। इसमें सर्वसम्मति से फैसला लिया कि हर महीने एक या दो बेटियों का आपरेशन कराया जाएगा। कंसल ने बताया कि एक बेटी के आपरेशन पर ढाई से तीन लाख रुपये का खर्च आएगा। यह सब संस्था वहन करेगी।
टेढ़े-मेढ़े हाथ-पैरों के 52 ऑपरेशन होंगे
प्रधान अंकुर कंसल ने बताया कि बीते दिनों लगाए गए दिव्यांग कैंप में चयनित हुए 52 लोगों के टेढ़े-मेढ़े हाथ-पैरों का अगले महीने ऑपरेशन कराया जाएगा और 38 लोगों को कृत्रिम अंग दिए जाएंगे। 10 लोगों के लिए हिय¨रग मशीनें और तीन व्हील चेयर आ गई हैं। इन्हें कुछ दिनों में कैंप लगाकर वितरित किया जाएगा।
सरकारी कन्या स्कूल गोद लिया
कंसल ने बताया कि चार साल पहले अस्तित्व में आई संस्था ने डीईओ आफिस के साथ लगते सरकारी कन्या स्कूल को गोद लिया है। इसमें वाटर कूलर लगा गया है और आरओ लगाने की योजना है। सर्दियों में बच्चों को जूते-जुराब बांटे थे। शिक्षा विभाग ने मंजूरी दी तो स्कूल परिसर में खाली पड़ी जगह पर पार्क विकसित किया जाएगा।