राहुल गांधी का पुतला फूंक कर जताया रोष
जयति जयति हिदू महान संगठन व गऊ सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका।
जागरण संवाददाता, जींद : जयति जयति हिदू महान संगठन व गऊ सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि राहुल गांधी व कांग्रेस की मौजूदा अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अक्सर सेना का अपमान किया है। कांग्रेस की मानसिकता जो कि भाजपा विरोधी थी, उसके साथ अब इनकी मानसिकता देश विरोधी हो चली है। संगठन के संयोजक अतुल चौहान ने कहा कि सेना के जवान जो अपना सर्वस्व देश के लिए न्योछावर कर रहे हैं। उनका अपमान देश सहन नहीं करेगा। इस अवसर पर अनूप बडाला, सोमबीर, अजीत, वीरेंद्र डांगी, कालू ईगराह, सुमित मंगला, अर्जुन, अन्ना, तरुण मग्गू, दिनेश बडाला, अमित सैनी, विनोद इगराह मौजूद रहे।