'संगठन में अनदेखी हुई तो सरकारें आने-जाने लगीं', जींद में सम्मेलन के दौरान मंच पर छलका राजस्थान इंटक अध्यक्ष का दर्द
जींद में हुए इंटक के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में राजस्थान इंटक प्रभारी जगदीश माली ने कांग्रेस में इंटक को बराबर ...और पढ़ें

जींद में हुआ सम्मेलन (जागरण फोटो)
HighLights
इंटक को कांग्रेस में बराबर का दर्जा, प्रतिनिधित्व मिले: माली
हरियाणा में इंटक को मिलेगा संगठन कमेटियों में प्रतिनिधित्व: संजय दत्त
मुख्यमंत्री हरियाणा में कम, दूसरे प्रदेशों में ज्यादा घूमते: दीपेंद्र
जागरण संवाददाता, जींद। अर्बन एस्टेट स्थित जाट धर्मशाला में रविवार को इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन हुआ। इसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह और सांसद दीपेंद्र हुड्डा पहुंचे।
उनके सामने राजस्थान इंटक के प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री जगदीश माली ने कहा कि कांग्रेस सेवा दल, युवा कांग्रेस, एनएसयूआइ की तरह ही इंटक भी कांग्रेस का मजबूत स्तंभ है। पहले इंदिरा गांधी के समय इंटक के साथियों को संगठन व सरकारों में प्रतिनिधित्व मिलता था। तब कांग्रेस की लगातार सरकार बनती थी।
उन्होंने कहा कि जबसे इंटक के साथियों को प्रतिनिधित्व मिलना बंद हुआ तो सरकार आने-जाने लगी। इंटक को बराबर का दर्जा मिलना चाहिए, कांग्रेस के कार्यक्रमों में मंच से इंटक का नाम लिया जाना चाहिए। संगठन में भी प्रतिनिधित्व दें।
मजबूती के लिए अंगूठा भी जरूरी: जगदीश माली
कांग्रेस के हाथ का इंटक अंगूठा है। इसलिए उसकी मजबूती के लिए अंगूठा भी जरूरी है। बाद में मंच पर आए कांग्रेस प्रदेश प्रभारी संजय दत्त ने जगदीश माली के सवाल पर कहा कि इंटक हरियाणा में मजबूत संगठन के रूप में उभरा है। जगदीश माली बोलने से पहले इंटक प्रदेश प्रभारी अमित यादव से चर्चा कर लेते, तो पता चल जाता हरियाणा में परिस्थिति अलग है। यहां कोई भेदभाव नहीं है।
इंटक संगठन की असली ताकत है और विश्वास का साथी है। कांग्रेस संगठन में हर स्तर पर बनने वाली कमेटियों में इंटक के साथियों को प्रतिनिधित्व दिया जाएगा। जल्द ही स्टेट लीडरशिप के साथ इंटक प्रतिनिधिमंडल की संयुक्त बैठक की जाएगी।
मुख्यमंत्री हरियाणा में कम, दूसरे प्रदेशों में ज्यादा घूमते: दीपेंद्र
सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जगदीश माली को मंच पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री का नाम पूछना पड़ा। उन्हें हरियाणा के मुख्यमंत्री का नाम नहीं पता है। हमारे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा में कम और दूसरे प्रदेशों व विदेश में ज्यादा घूमते हैं।
इसलिए न्यूज में भी उनका जिक्र कम आता है। भाजपा जनभावना से नहीं, बल्कि प्रबंधन, चुनाव आयोग, काले धन के दुरुपयोग और वोट चोरी से सत्ता में आई। कांग्रेस शासन में मजदूर यूनियनों को पंजीकरण की आजादी थी, जबकि अब इसके लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।
प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि सरकार ने वादे पूरे नहीं किए और शिक्षकों को सम्मान के बजाय पुलिसिया प्रताड़ना मिल रही है। महंगाई और बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। आए दिन फिरौती, रंगदारी, लूट व हत्याएं हो रही हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।