आरपीएस स्कूल में हुई इंटर स्कूल साइस क्वीज प्रतियोगिता
आरपीएस स्कूल में हुई इंटर स्कूल साइस क्वीज प्रतियोगिता संवाद सूत्र जुलाना आरपीएस जुलाना में इंटर स्कूल साईस क्वीज प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 12 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। आरपीएस स्कूल जुलाना की टीम प्रथम स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर बीपीएस हांसी के बच्चे रहे। तीसरा स्थान जीपीएस सिगवा के बच्चों ने हासिल किया।
संवाद सूत्र, जुलाना : आरपीएस जुलाना में इंटर स्कूल साईस क्वीज प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में 12 स्कूलों के बच्चों ने भाग लिया। आरपीएस स्कूल जुलाना की टीम प्रथम स्थान पर रही। दूसरे स्थान पर बीपीएस हांसी के बच्चे रहे। तीसरा स्थान जीपीएस सिगवा के बच्चों ने हासिल किया। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के रूप में उद्दलदेव ग्रुप के डायरेक्टर धर्मेद्र धत्तरवाल रही। प्रतियोगिता प्राचार्या आशा सैनी की देखरेख में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में कौन बनेगा करोड़पित के तर्ज पर प्रश्न पूछे गए। विजेता बच्चों को सम्मानित करते हुए धर्मेद्र धत्तरवाल ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता बड़ी अहम होती है। इससे बच्चों को नया सीखने को मिलता है। आज का युग कंपीटशन का युग है। कंपीटशन पास करने वाले बच्चे की कामयाब होते हैं। इस तरह की प्रतियोगिता में बच्चों को भाग अवश्य लेना चाहिए। शिक्षा के माध्यम से ही अहम समाज को जागरूक कर सकते हैं और नई दिशा में लेकर जा सकते हैं। बिना शिक्षा सब व्यर्थ है। उनके ग्रुप का उद्देश्य समाज को शिक्षित कर कामयाब बनाना है। प्राचार्या आशा सैनी ने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ खेलों एवं अन्य प्रतियोगिताओं पर भी विशेष ध्यान दिया जाता है। साईस का ज्ञान होना अति आवश्यक है। बिना साईस के प्रगति संभव नहीं।