इनर व्हील क्लब ने बड़ौदा स्कूल में मनाया जन्माष्टमी उत्सव
जन्माष्टमी पर्व पर इनर व्हील क्लब ने प्रधान डा. रजनीश जैन के मार्गदर्शन में बड़ौदा सरकारी स्कूल की छात्राओं के साथ आनलाइन प्रतिभा प्रदर्शन रखा गया।
जागरण संवाददाता, जींद: जन्माष्टमी पर्व पर इनर व्हील क्लब ने प्रधान डा. रजनीश जैन के मार्गदर्शन में बड़ौदा सरकारी स्कूल की छात्राओं के साथ आनलाइन प्रतिभा प्रदर्शन रखा गया। छात्राओं ने कई तरह की चित्रकारी, वेस्ट मेटेरियल से कान्हा जी का झूला, कान्हा जी की ड्रेस, नृत्य एवं कविता गायन में बच्चों ने प्रतिभा का बहुत शानदार प्रदर्शन किया।
डा. रजनीश जैन ने बताया कि छात्राओं ने पेंटिग और सजावटी आइटम, नृत्य एवं कविता के माध्यम से श्री कृष्ण के जन्मोत्सव एवं लीलाओं को बहुत अच्छे से वर्णन किया। डा. रजनीश जैन ने बताया कि सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। बड़ौदा स्कूल की अंग्रेजी प्रवक्ता डा. सीमा मालिक के मार्गदर्शन में कार्यक्रम हुआ। क्लब की सदस्य प्रेम दलाल, ललिता गोयल, सरोज गर्ग, शालू शर्मा, रूपकमल एवं बिदु चौधरी ने छात्राओं की प्रतिभा को मुक्त कंठ से सराहा।