विधानसभा चुनाव में इनेलो-बसपा गठबंधन की बनेगी सरकार: कर्ण चौटाला
संवाद सूत्र, नरवाना : इनेलो के हलका नरवाना के प्रभारी कर्ण चौटाला ने कहा कि विधानसभा चुन
संवाद सूत्र, नरवाना : इनेलो के हलका नरवाना के प्रभारी कर्ण चौटाला ने कहा कि विधानसभा चुनाव में प्रदेश में इनेलो-बसपा गठबंधन की सरकार बनेगी और भाजपा सरकार को जनता पूरी तरह से नकार देगी। वे हरियाणा लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य लक्ष्मण मिर्धा के निवास पर पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इनेलो ही एक ऐसी पार्टी है, जो हर वर्ग का ध्यान रखती है, इसलिए समय आ चुका है कि अपना विरोध भाजपा के खिलाफ वोट देकर दिखाएं। 25 सितंबर को गोहाना में चौ. देवीलाल का जन्मदिवस पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचे। कर्ण चौटाला ने गांव बेलरखां, गुरूसर, अंबरसर, उझाना, नेपेवाला, कोयल, भाणा ब्राह्माण आदि का दौरा किया और लोगों को गोहाना पहुंचने का न्यौता दिया। इस अवसर पर विधायक पिरथी नंबरदार, सुदेश चौपड़ा, राममेहर दनौदा, बिट्टू नैन, सतीश उझाना, अनुराग खटकड़, चरणजीत, विशाल मिर्धा, प्रदीप बूरा, सूबे ¨सह, वेद फौजी, अनूप सहरावत, कश्मीरा हंसडैहर, विजय खरल, अमर लोहचब, राजेश फुलियां आदि कार्यकत्र्ता मौजूद थे।