स्वयंसेवकों को दी डिजिटल इंडिया के बारे में जानकारी
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरखी में एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयं सेवकों को स्वास्थ्य बारे जागरूक करने के साथ-साथ डिजिटल इंडिया बारे जानकारी दी।
By JagranEdited By: Published: Sun, 05 Jan 2020 08:00 AM (IST)Updated: Sun, 05 Jan 2020 08:00 AM (IST)
संवाद सूत्र पिल्लूखेड़ा : राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोरखी में एनएसएस शिविर के चौथे दिन स्वयं सेवकों को स्वास्थ्य बारे जागरूक करने के साथ-साथ डिजिटल इंडिया बारे जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग से काउंसलर डॉ. कुलदीप ने किशोर छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि हम किस प्रकार के रोगों से किस दवाई से छुटकारा पा सकते हैं। प्राचार्य सुरेश कुमार व कार्यक्रम अधिकारी मोहनलाल नेहरा ने बच्चों को डिजिटल इंडिया के बारे में जानकारी दी और साथ में पर्यावरण संरक्षण के बारे में जानकारी दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें