इनेलो कार्यकर्ताओं ने पूर्व उप प्रधानमंत्री चौ. देवीलाल की मनाई पुण्यतिथि
जागरण संवाददाता, जींद : जिलेभर में इनेलो कार्यकर्ताओं ने पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. ताऊ देवीलाल क
जागरण संवाददाता, जींद : जिलेभर में इनेलो कार्यकर्ताओं ने पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व. ताऊ देवीलाल की 17वीं पुण्य तिथि शुक्रवार को मनाई। सुबह भिवानी रोड स्थित चौधरी देवीलाल चौक पर इनेलो जिलाध्यक्ष कृष्ण राठी, विधायक परमेंद्र ढुल, विधायक डॉ. हरिचंद मिढ़ा की मौजूदगी में इनेलो पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं सहित सैकड़ों गणमान्य व्यक्तियों ने ताऊ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
सर्वधर्म सभा में अलग-अलग धर्मों से आए प्रबुद्ध व्यक्ति आचार्य पवन शर्मा, भाई जो¨गद्र ¨सह सभा गुरुद्वारा, मोलवी शेर मोहम्मद इमाम, चर्च से पादरी सुखदीप ¨सह ने अपने-अपने धर्म के अनुसार ताऊ देवीलाल के जीवन पर प्रकाश डाला। देवी लाल का जन्म 25 सितंबर 1914 को सिरसा जिला के गांव तेजाखेड़ा में किसान परिवार में चौधरी लेखराम सिहाग के घर हुआ। सर्व धर्म सभा में पूर्व विधायक रामफल कुंडू, सूरजभान काजल, जिला प्रेस प्रवक्ता कृष्ण ढांडा, बलदेव वाल्मीकि, भगवान दास, हरीश अरोड़ा, भूपेंद्र जुलानी, प्रताप लाठर, सुभाष देशवाल, अशोक लीलू प्रधान, जयकुमार पंवार, तेजबीर कुंडू, सत्येंद्र ढुल, कैप्टन रणधीर चहल, युवान पूनिया, बिजेंद्र रेढू, बलराज नगूरां, सतबीर पड़ाना, राममेहर दनौदा, दरबारा देशवाल, सुमित्रा देवी, नीरू बंसल, सोनम दहिया, सतीश ¨पडारा, जिला पार्टी कार्यालय सचिव गुरदीप सांगवान मौजूद रहे।