इंडस स्कूल का छात्र काव्यांश चंडीगढ़ डिवीजन में रहा प्रथम
इंडस पब्लिक स्कूल के छात्र एनसीसी कैडेट काव्यांश ने लाकडाउन में प्रतिभा का उचित प्रयोग करते हुए डिजिटल फोरम में क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया विषय पर लेख लिखा।
By JagranEdited By: Published: Tue, 07 Dec 2021 06:53 PM (IST)Updated: Tue, 07 Dec 2021 06:53 PM (IST)
जासं, जींद: इंडस पब्लिक स्कूल के छात्र एनसीसी कैडेट काव्यांश ने लाकडाउन में प्रतिभा का उचित प्रयोग करते हुए डिजिटल फोरम में क्लीन इंडिया ग्रीन इंडिया विषय पर लेख लिखा। इस लेख में काव्यांश ने पूरे चंडीगढ़ डिविजन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस डिविजन में पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश तथा चंडीगढ़ के क्षेत्र आते हैं। इस अवसर पर सीओ कर्नल जयंतो घोष ने काव्यांश को प्रशस्ति पत्र तथा पुरस्कार से सम्मानित किया। स्कूल प्राचार्या अरूणा शर्मा ने काव्यांश तथा उसके अभिभावकों को बधाई दी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें